{"_id":"6064afe68ebc3ee64d5de64e","slug":"panchayat-chunav-bulandshahr-news-gbd216359046","type":"story","status":"publish","title_hn":"सभी ब्लॉक पर नामांकन पत्रों की बिक्री शुरू, 99 पत्र बिके","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सभी ब्लॉक पर नामांकन पत्रों की बिक्री शुरू, 99 पत्र बिके
विज्ञापन

बुलंदशहर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की अधिसूचना के साथ नामांकन पत्रों की बिक्री भी शुरू हो गई है। ब्लॉक स्तर पर बुधवार को 99 नामांकन पत्र बिके। नामांकन पत्र प्रधान, बीडीसी और ग्राम पंचायत सदस्य पद वालों ने खरीदे। वहीं, कई ब्लॉकों में अभी नामांकन पत्रों की बिक्री शुरू नहीं हो सकी है।
राज्य निर्वाचन आयोग के आदेश पर जिला प्रशासन ने नामांकन पत्रों की बिक्री 27 मार्च से शुरू करवा दी थी। बुधवार को ब्लॉकों पर प्रधान, बीडीसी और ग्राम पंचायत सदस्य पद के उम्मीदवारों ने 99 नामांकन पत्रों की खरीद की।
- स्याना में प्रधान के लिए तीन और बीडीसी के लिए आठ नामांकन पत्र बिके।
- अनूपशहर में प्रधान पद के लिए 18 और बीडीसी पद के लिए दो नामांकन पत्रों की बिक्री हुई।
- बीबीनगर ब्लॉक पर नौ प्रधान, बीडीसी के दो और ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए सात नामांकन खरीदे गए।
- दानपुर ब्लॉक पर प्रधान पद के उम्मीदवारों ने 27, बीडीसी के लिए तीन और ग्राम पंचायत सदस्य पद के उम्मीदवारों ने 27 नामांकन पत्रों की खरीद की।
- ब्लॉक जहांगीराबाद, डिबाई, शिकारपुर आदि ब्लॉकों पर अभी नामांकन पत्रों की बिक्री शुरू नहीं हुई है। बताया गया कि सभी ब्लॉक पर नामांकन पत्र बिक्री के लिए काउंटर बनाए गए हैं। जहां से चुनाव के दावेदार नामांकन पत्र खरीद सकते हैं। उप जिला निर्वाचन अधिकारी रवींद्र कुमार ने बताया कि नामांकन पत्रों की बिक्री सभी ब्लॉक पर की जा रही है।