{"_id":"572cdc6c4f1c1bb9305cd048","slug":"other-day-9-pottery-factories-sealed","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूसरे दिन 9 पॉटरी फैक्ट्रियां सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूसरे दिन 9 पॉटरी फैक्ट्रियां सील
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Fri, 06 May 2016 11:33 PM IST
विज्ञापन
factories
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदूषण फैलाने वाली नगर की पॉटरियों पर दूसरे दिन भी ताला बंदी की कार्रवाई की गई। शुक्रवार को नौ फैक्ट्रियों को सील किया गया। बृहस्पतिवार को 8 फैक्ट्रियों पर कार्रवाई की गई थी।
विज्ञापन
नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) के आदेश पर एसडीएम और प्रदूषण विभाग के अफसरों ने यह कार्रवाई की। अब बाकी बची 34 फैक्ट्रियों पर कार्रवाई की जाएगी। गौरतलब है कि मानकों से अधिक प्रदूषण फैला रही पॉटरी फैक्ट्रियों की जांच के बाद 51 पॉटरी फैक्ट्रियों में प्रदूषण की मात्रा मानक से अधिक पाई गई।
विज्ञापन
एनजीटी ने इन 51 फैक्ट्री संचालकों को फैक्ट्री बंद करने के निर्देश दिए थे। इसी क्रम में शुक्रवार को भी कार्रवाई करते हुए 9 और फैक्ट्रियों पर कार्रवाई की गई। एसडीएम इंदुप्रकाश सिंह ने बताया कि शुक्रवार को नईम, नौरंग, एसएस, एसके, इंटरनेशनल सिरेमिक, पवन, उमेश उद्योग समेत नौ फैक्ट्रियों को फैक्ट्रियों को सील कर दिया गया है। अन्य 34 फैक्ट्रियों पर शनिवार को कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन