{"_id":"68c8463ffc9ca7b99502ba28","slug":"now-women-working-in-the-field-saw-a-leopard-villagers-in-panic-bulandshahr-news-c-133-1-bul1002-140562-2025-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: अब खेत में काम कर रही महिलाओं ने देखा तेंदुआ, दहशत में ग्रामीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: अब खेत में काम कर रही महिलाओं ने देखा तेंदुआ, दहशत में ग्रामीण
विज्ञापन
औरंगाबाद के गांव पाली बेगपुर में तेंदुआ की तलाश करते ग्रामीण और वन कर्मी। स्रोत: ग्रामीण
औरंगाबाद। क्षेत्र के गांव पाली बेगपुर में पिछले तीन दिन से तेंदुआ दिखने का दावा किया जा रहा है। सोमवार को खेतों में काम कर रही महिलाओं ने तेंदुआ देखने की बात कही। सूचना पाते ही ग्रामीण सहम उठे। वन विभाग की टीम भी लगातार तेंदुआ की तलाश कर रही हैं लेकिन अभी तक कोई सुराग नहीं लग सका है।
सोमवार खेतों में काम करने वाली महिलाओं ने तेंदुआ देखने का दावा किया। इसके बाद ग्रामीणों ने वन विभाग के कर्मियों के साथ कई घंटों तक खेतों में सर्च अभियान चलाया। धूप अधिक होने के कारण खेतों में तेंदुए के पद चिह्न नहीं दिखे। उनका मानना है कि जब तक तेंदुए के पद चिह्न की स्थिति साफ नहीं होगी, तब तक पिंजरा नहीं लगाया जा सकता है। ऐसे में ग्रामीणों के सामने भी खेतों को गीला रखना जरूरी हो गया है।
चरौरा मुस्तफाबाद निवासी मोनिका सायबा ने बताया कि वह पाली बेगमपुर गांव के खेत में काम कर रही थी। इस दौरान उन्होंने बड़े तेंदुआ को गन्ने के खेत में जाते देखकर शोर मचा दिया। ग्रामीण एकत्रित होकर मौके पर पहुंचे और तेंदुए की तलाश की। ग्रामीण और वन कर्मियों ने खेत को चारों तरफ से घेर लिया लेकिन तेंदुए का कोई पता नहीं चल सका। ग्रामीण अतुल शर्मा, अनेश शर्मा, योगेश शर्मा, नवीन शर्मा व संजू शर्मा ने बताया कि ओम शर्मा के खेत में नील गाय के अवशेष मिले हैं। ग्रामीणों को आशंका है कि तेंदुआ ने उसका शिकार किया है।
विज्ञापन
तेंदुआ की तलाश के लिए लगातार वन कर्मियों की ओर से ग्रामीणों की मदद से अभियान चलाया जा रहा है। ग्रामीणों को कुछ पद चिह्न मिले हैं जिनकी जांच की जा रही है। जल्द ही पता लगा लिया जाएगा दिखाई देने वाला जानवर तेंदुआ है या फिर कोई और जानवर है। - डॉ. हरेंद्र सिंह, डीएफओ।