फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Now patients admitted in the district hospital will have to show their Aadhaar card

Bulandshahar News: अब जिला अस्पताल में भर्ती मरीजों को दिखाना होगा आधार कार्ड

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 13 Mar 2026 10:34 PM IST
विज्ञापन
Now patients admitted in the district hospital will have to show their Aadhaar card
बुलंदशहर। जिला चिकित्सालय में भर्ती होने वाले मरीजों के लिए अब आधार कार्ड अनिवार्य कर दिया गया है। मरीज का आधार कार्ड न होने पर तीमारदार को अपना कार्ड दिखाना होगा। इसके बाद ही मरीज को उपचार व अन्य सुविधाएं मिल सकेंगी।
विज्ञापन

जिला चिकित्सालय की ओपीडी व इमरजेंसी में प्रतिदिन 1600 से दो हजार के करीब मरीज पहुंचते हैं। इनमें प्रतिदिन 25 से 40 मरीजों को गंभीर बीमारी होने पर वार्ड में भर्ती कर इलाज किया जाता है। पिछले माह एडी हेल्थ मुरादाबाद, इसके बाद प्रयागराज की टीम और फरवरी माह के समापन से पूर्व एडी हेल्थ ने सभी वार्डों का निरीक्षण कर सुविधाओं की जांच की। निरीक्षण के दौरान उच्च अफसरों ने भर्ती मरीजों का आधार कार्ड नंबर जरूरी होना बताया।
विज्ञापन

इसके बाद इसे जिला चिकित्सालय में लागू कर दिया। अब वार्ड में भर्ती के दौरान मरीजों से आधार कार्ड मांगा जा रहा है। जो न होने पर तीमारदार से मांग की जा रही है। दोनों में से किसी एक के पास आधार कार्ड होने पर मरीजों को भर्ती कर उपचार व अन्य सुविधाएं दी जा रही है। सोनिया ने बताया कि परिवार की सदस्य के बीमार होने पर चिकित्सालय लाए तो आधार कार्ड की मांग की। उनके पास आधार कार्ड न होने पर अपना आधार कार्ड दिखाया। इसके बाद मरीज को भर्ती कर इलाज मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

वार्ड में भर्ती होने वाले मरीज या उनके साथ आए किसी एक तीमारदार के पास आधार कार्ड होना जरूरी है। कोई भी एक आधार कार्ड दिखाकर मरीज को भर्ती करवा सकते हैं।
- डॉ. प्रदीप राणा, प्रभारी सीएमएस जिला चिकित्सालय
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed