{"_id":"57e95ce34f1c1bf70a57509e","slug":"no-parking-zone-will-kalaam-crossroad","type":"story","status":"publish","title_hn":"नो पार्किंग जोन होगा कालाआम चौराहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नो पार्किंग जोन होगा कालाआम चौराहा
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Mon, 26 Sep 2016 11:07 PM IST
विज्ञापन
अन्य
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
शहर में ट्रैफिक जाम की समस्या से आम आदमी को निजात दिलाने के लिए काला आम चौराहा नो पार्किंग जोन घोषित कर दिया गया है। काला आम चौराहे की 100 मीटर की परिधि में यदि वाहनों को खड़ा पाया गया वाहन मालिकों से जुर्माना वसूला जाएगा। इसी क्रम में सोमवार को काला आम पर एआरटीओ प्रवर्तन ने 25 वाहनों के चालान काटे।
काला आम चौराहा से शहर की हर एक दिशा के लिए सड़क निकलती है। डीएम रोड, कचहरी रोड, दिल्ली रोड, पुलिस लाइन रोड और सिविल लाइन रोड काला आम चौराहा से ही कटते हैं। इसलिए काला आम चौराहे पर यातायात का भार अधिक रहता है।
विज्ञापन
एक तो वाहन दबाव का अधिक होना दूसरा काला आम चौराहे के आसपास पार्क किए गए वाहन यातायात व्यवस्था को बेपटरी कर देते हैं। डीएम ने परिवहन विभाग को आदेश दिया है कि काला आम चौराहे के 100 मीटर के दायरे को नो पार्किंग जोन बनाया जाए।
विज्ञापन
डीएम ने एआरटीओ प्रवर्तन को हर रोज अभियान चलाकर चालान काटने का आदेश दिया है। एआरटीओ प्रवर्तन पुनीत कुमार मिश्रा ने बताया कि डीएम के आदेश पर काला आम चौराहे के आसपास कार्रवाई शुरू कर दी गई है।