{"_id":"615ddbcf8ebc3e7fd545f0b4","slug":"murder-bulandshahr-news-gbd2272454192","type":"story","status":"publish","title_hn":"फंदे से लटका मिला युवक का शव, हत्या की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फंदे से लटका मिला युवक का शव, हत्या की आशंका
विज्ञापन
मौके पर जांच करते पुलिसकर्मी।
- फोटो : BULANDSHAHR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फंदे से लटका मिला युवक का शव, हत्या की आशंका
खानपुर। गांव माजरा खानपुर में बुधवार तड़के खेत में एक पेड़ पर विकास (17) का शव फंदे पर लटका मिला। युवक का पैर जमीन से सटे होने के चलते लोगों ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस और फोरेंसिक की टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य एकत्र किये। मामले में देर शाम तक कोई तहरीर नहीं दी गई।
विकास मंगलवार रात खेत पर धान की रखवाली के लिए गया था। बुधवार सुबह जब उसके ताऊ गोपीसरन खेतों में कार्य करने के लिए पहुंचे तो विकास का शव पेड़ पर फंदे पर लटका मिला। ग्रामीणों के मुताबिक युवक जिस फंदे से लटका था, उससे प्रतीत होता है कि उसकी हत्या कर शव लटकाया गया है, क्योंकि उसके पैर जमीन से छू रहे थे। मृतक के शरीर और गले पर निशान हैं। ग्रामीणों में चर्चा है कि युवक की हत्या जमीनी विवाद में की गई है। दरअसल करीब 10 वर्ष पूर्व राकेश के पिता फतह सिंह की भी हत्या की गई थी। स्थानीय लोगों के अनुसार, मामले में पुलिस कार्रवाई करने के बजाए गांव के कुछ लोगों ने बैठक कर रफा-दफा करा दिया था।
प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। परिजनों ने अभी तक कोई तहरीर नहीं दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। - अलका सिंह, सीओ स्याना