{"_id":"614777088ebc3e327f5ec4e3","slug":"murder-bulandshahr-news-gbd226198089","type":"story","status":"publish","title_hn":"जौलीगढ़ में तलाक पीड़िता की सात वर्षीय पुत्री की गला रेतकर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जौलीगढ़ में तलाक पीड़िता की सात वर्षीय पुत्री की गला रेतकर हत्या
विज्ञापन
जौलीगढ़ निवासी मृतका सबा का फाइल फोटो।
- फोटो : BULANDSHAHR
जौलीगढ़ में तलाक पीड़िता की सात वर्षीय पुत्री की गला रेतकर हत्या
औरंगाबाद। अगौता थाना क्षेत्र के गांव जौलीगढ में रविवार को तीन तलाक पीड़िता की सात वर्षीय पुत्री की गला रेतकर हत्या कर दी गई। घटना के वक्त वह घर में अकेली थी। मां किसी कार्य से बाहर गई थी। शाम को जब वह घर लौटी तो बेटी का खून से लथपथ शव पड़ा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। हत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस ने अज्ञात में एफआईआर दर्ज कर दो लोगों को हिरासत में लिया है।
थाना क्षेत्र के गांव जौलीगढ़ निवासी शबनम उर्फ रानी की 7 वर्षीय बेटी सबा अपनी मां के साथ गांव में रहती थी। शबनम का अपने पति से 2014 में तीन तलाक हो चुका है। बताया जा रहा है कि रविवार सुबह 6 बजे शबनम किसी जरूरी काम से बुलंदशहर गई थी। घर में केवल उसकी बेटी सबा थी। शाम करीब 5 बजे शबनम घर लौटी तो उसकी बेटी का लहूलुहान शव पड़ा था। यह देखकर शबनम की चीख निकल निकल गई। मासूम की गला रेत कर हत्या कर दी गई थी। शरीर पर धारदार हथियार से कई जगह चोट के निशान थे। हत्या की सूचना मिलते ही मौके पर काफी संख्या में ग्रामीण पहुंच गए। सूचना पर एसपी सिटी सुरेन्द्रनाथ तिवारी और सीओ सिटी शशांक सिंह भी मौके पर पहुंचे। घटना के संबंध में गहन जांच पड़ताल के बाद शव पोस्टमार्टम के लिये जिला अस्पताल भेज दिया।
फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड ने जुटाए साक्ष्य
घटना की सूचना मिलने पर डॉग स्क्वायड और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई और गहनता से जांच पड़ताल की। डॉग स्क्वायड की मदद से हत्यारों तक पहुंचने की कोशिश की गई। लेकिन सफलता नहीं लग सकी है।
विज्ञापन
शबनम पर दो साल पहले तेजाब से हुआ था हमला
दिल्ली निवासी शबनम उर्फ रानी का निकाह 8 फरवरी 2010 को अगौता के गांव जोलीगढ़ निवासी मुजम्मिल से हुआ था। वर्ष 2014 में शबनम को पति ने तीन तलाक दे दिया था। इसके विरोध में 7 मई 2018 को शबनम ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की थी। करीब दो वर्ष पहले शबनम ने गांव निवासी दो लोगों पर तेजाब से हमला करने का आरोप लगाया था। तेजाब के हमले में शबनम और उसका पुत्र अजमल झुलसकर घायल हो गए थे। लेकिन बाद में पुलिस ने मामले को फर्जी बताया था।
पुलिस ने शबनम से की डेढ़ घंटे पूछताछ
घटना के बाद एसपी सिटी सुरेन्द्र नाथ तिवारी, सीओ सिटी आईपीएस शशांक सिंह, इंस्पेक्टर अगौता अमर सिंह मौके पर पहुंचे तथा करीब डेढ़ घंटे तक शबनम से पूछताछ की। इस दौरान पुलिस ने एक अधेड़ को हिरासत में लेकर थाने भेज दिया।
शबनम का महिला को पीटते हुए वीडियो वायरल
औरंगाबाद। अगौता थाना क्षेत्र के जौलीगढ़ गांव में सात वर्षीय बच्ची सबा की हत्या के बाद उसकी मां शबनम की एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुई है। इसमें वह गांव की एक अन्य महिला को बाल पकड़कर सड़क पर पीटते हुए नजर आ रही है। यह वीडियो करीब दस दिन पुरानी बताई गई है। शबनम जिस महिला को पीट रही है, वह उसकी दोस्त है और इसी गांव की रहने वाली है। वायरल वीडियो में शबनम यह कहते सुनाई दे रही है कि तू मेरे पति के साथ घूमेगी, उसे पल-पल की सूचनाएं देगी। शबनम ने उक्त महिला के एक अन्य युवक से भी प्रेम प्रसंग बताए हैं। वीडियो देखने से लगता है कि जैसे वह महिला शबनम के पति से बातचीत करती हो। शबनम को यही बात नागवार गुजरी और इसी बात पर वह महिला की पिटाई कर रही हो। पुलिस इस वीडियो पर भी जांच-पड़ताल कर रही है। संवाद
हत्यारे के दीवार फांदकर आने की आशंका
औरंगाबाद। शबनम को कुछ लोगों से खतरा था। इसलिए घर से बाहर जाते वक्त उसने दरवाजे की कुंडी बेटी सबा से कहकर अंदर से लगवा ली थी। ये भी कहा था कि कोई भी अनजान आए तो गेट मत खोलना। वारदात के बाद पुलिस को बच्ची की लाश कमरे के अंदर पड़ी मिली है। दरवाजे की कुंडी पहले की तरह लगी हुई थी। घर के बराबर में खड़ंजा जा रहा है। मकान की दीवार करीब छह फुट ऊंची है। लोगों का मानना है कि हत्यारोपी दीवार फांदकर घर के अंदर घुसा और हत्या करके फरार हो गया। दरवाजा बंद होने के कारण किसी को वारदात के बारे में भी पता नहीं चल पाया। संवाद
तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। साथ ही पीड़िता ने अपने मायके पक्ष के दो लोग व एक अन्य पर हत्या की आशंका जताई है। इस मामले में दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। जल्द ही राजफाश कर दिया जाएगा।
- संतोष कुमार सिंह, एसएसपी