फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Municipality tanks contaminated water, the samples failed four

नगर पालिका की टंकियों का पानी दूषित, चार हुए नमूने फेल

Thu, 26 May 2016 10:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Thu, 26 May 2016 10:25 PM IST
विज्ञापन
Municipality tanks contaminated water, the samples failed four
water - फोटो : अमर उजाला

शहर में नगर पालिका परिषद की टंकियों से घरों में दूषित पानी की सप्लाई की जा रही है। बृहस्पतिवार को पेयजल की शुद्धता जांचने के लिए एडीएम वित्त एवं राजस्व ने शहर के चार ओवर हैड टैंकों से पानी के सैंपल लेकर जांच कराई। जांच में पानी के चारों नमूने फेल पाए गए।

विज्ञापन


रिपोर्ट में पानी के क्लोरीन की मात्रा शून्य निकलने और टंकियों में गंदगी का अंबार मिलने पर एडीएम वित्त एवं राजस्व ने नगर पालिका ईओ, सफाई इंस्पेक्टर और जेई से स्पष्टीकरण मांगा है।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को एडीएम वित्त आरके सिंह ने सबसे पहले राजकीय इंटर कालेज के पास नगर पालिका की पानी की टंकी नंबर-7 से पेयजल का नमूना भरवाया। जांच टीम ने पानी की शुद्धता परखने के लिए ओटी टेस्ट किया। रिपोर्ट के मुताबिक पानी में क्लोरीन की मात्रा शून्य पाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


फिर बाईपास स्थित मामन रोड पर ओवर हैड टैंक से पेयजल का सैंपल लिया। यहां भी पानी में क्लोरीन की मात्रा नहीं मिली। ऊपरकोट के पास नगर पालिका के वाटर वर्क्स में पानी की टंकी से नमूना लेकर पेयजल की जांच कराई गई। वाटर वर्क्स की टंकी में भी क्लोरीन की मात्रा शून्य निकली।

वाटर वर्क्स में पत्रावलियों का रखरखाव भी ठीक नहीं था। यहां जूनियर इंजीनियर भी गायब मिले। एक कर्मचारी के रजिस्टर पर हस्ताक्षर नहीं पाए गए। धमैड़ा अड्डे के पास पानी की टंकी से लिए गए सैंपल में पानी शुद्ध नहीं निकला।

पेयजल में क्लोरीन की कमी पाई गई। हरीश चंद नगर में स्थानीय लोगों ने बताया कि जनरेटर होने के बावजूद पानी की नियमित सप्लाई नहीं की जाती है।

टंकियों से इन क्षेत्रों में होती है सप्लाई
नगर की टीचर्स कालोनी, ज्ञानलोक, शिवपुरी, कैलाशपुरी, ऊपरकोट, इस्लामाबाद, नरसलघाट, सुशीला बिहार,  प्रीत विहार, सरायधारी, बजरिया, साठा और शिकारपुर बाईपास आदि करीब 20 कालोनियों में नगर पालिका की टंकी से पानी की सप्लाई की जाती है।

पानी की अशुद्धियाें को खत्म करता है क्लोरीन
क्लोरीन तत्व का काम पानी की अशुद्धियों को खत्म करना है। यदि ठहरे हुए पानी में क्लोरीन तत्व की पर्याप्त मात्रा नहीं मिलाई जाती तो ऐसा पानी स्वच्छ नहीं रहता। ठहरे हुए पानी में बिना क्लोरीन कीड़े आदि पनपने लगते हैं।

साफ-सफाई का बुरा हाल
पुरानी तहसील कैंपस में अवैध पार्किंग मिली। परिसर में कूड़ा कचड़ा पड़ा हुआ था। विधायक हाली अलीम के आवास के आसपास सफाई नहीं मिली। एक बजे निरीक्षण के बाद यहां से कचरा नहीं उठाया गया। अंसारी प्लाजा मार्केट के पास नाला गंदगी से अटा हुआ मिला। काला आम से कलक्ट्रेट रोड तक जगह जगह कचरा पाया गया। बाईपास पर नाले पर अवैध कब्जा मिला।

अफसरों से मांगा स्पष्टीकरण
नगर पालिका इओ, सफाई इंस्पेक्टर और जेई से स्पष्टीकरण मांगा गया है। इओ अनुपालन आख्या भेजेंगे। नगर पालिका की टंकियों का पानी ओटी टेस्ट में दूषित पाया गया है। पानी में क्लोरीन की मात्रा शून्य थी। जगह जगह गंदगी का अंबार भी मिला। - आरके सिंह, एडीएम वित्त एवं राजस्व

नगर पालिका सुबह और शाम पानी की सप्लाई करती है। जिस समय पानी की सप्लाई की जाती है, उस समय क्लोरीन का डोजियर चलाया जाता है। डोजियर चलाते समय की क्लोरीन की मात्रा अप होती है, बाकी समय क्लोरीन की मात्रा कम हो जाती है।


सैंपलिंग उस समय की गई जब पानी की सप्लाई नहीं की जा रही थी। नगर पालिका नियमित रूप से पानी में क्लोरीन का प्रयोग किया जाता है। - एके सिंह, अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका परिषद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed