अरनिया ब्लॉक पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को स्मार्टफोन देते एसडीएम और विधायक।
- फोटो : KHURJA
Link Copied
300 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को मिले मोबाइल फोन
विज्ञापन
बुलंदशहर। कलक्ट्रेट सभागार सहित जिले में पांच अन्य स्थानों पर मंगलवार को कार्यक्रम का आयोजन कर 300 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को मोबाइल दिया गया। कार्यक्रमों में मंत्री और विधायक शामिल हुए। शासन से 3714 स्मार्ट फोन उपलब्ध करवाए गए हैं। शेष मोबाइल अब विभाग की ओर से सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को दिए जाएंगे।
कलक्ट्रेट में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश के वन एवं पर्यावरण मंत्री अनिल शर्मा, सदर विधानसभा से भाजपा विधायक ऊषा सिरोही और डीएम रविंद्र कुमार की मौजूदगी में मोबाइल का वितरण हुआ। यहां पर तहसील बुलंदशहर और शिकारपुर की 50-50 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को मोबाइल वितरित किए गए। मंत्री अनिल शर्मा ने कहा कि शासन से मोबाइल मिलने के बाद अब आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को अपने काम करने में कोई परेशानी नहीं आएगी। विधायक ऊषा सिरोही और डीएम रविंद्र कुमार ने भी शासन की ओर से आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को मोबाइल देने के निर्णय की सराहना की। बाल एवं पुष्टाहार विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी हरिओम वाजपेयी ने बताया कि मंगलवार को 300 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को स्मार्ट फोन वितरित किए गए। शेष मोबाइल अब विभाग की ओर से कार्यकर्ताओं को दिए जाएंगे। मोबाइल वितरण की शुरूआत लखनऊ से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने की है। मोबाइल पर आंगनबाड़ी पोषण ट्रैकर एप के जरिए सभी कार्यकर्ता विभाग की जो भी सूचना होगी, उसे एप में फीड करेंगे। सूचनाएं शत-प्रतिशत फीड करने वाली कार्यकर्ताओं को प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।