फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Memorandum submitted to the EO to get clogged drains cleared.

Bulandshahar News: बंद की गईं नालियों को खुलवाने के लिए ईओ को सौंपा ज्ञापन

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 12 Sep 2026 01:31 AM IST
विज्ञापन
Memorandum submitted to the EO to get clogged drains cleared.
बुलंदशहर। आनंद विहार सराय लोधगान के निवासियों ने शुक्रवार को नगर पालिका ईओ को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने गली नंबर एक में नाली बंद होने की शिकायत कर समाधान मांगा। स्थानीय निवासी मोहन शर्मा ने बताया कि गली में करीब 50 घर हैं। गली में दो नालियां हैं, जिनमें से एक को कुछ लोगों ने मिट्टी डालकर बंद कर दिया है। इससे गली की जल निकासी बुरी तरह प्रभावित हुई है। मोहन ने बताया कि बारिश में दो से तीन घंटे तक जलभराव बना रहता है। मोहल्ले वाले पहले भी नाली खोलने की विनती कर चुके हैं, पर कोई सुनवाई नहीं हुई। निवासियों ने गली में सीमेंट सड़क बनाने की भी मांग की है। ज्ञापन सौंपने के दौरान चंद्रेश, राजकुमार, शीला, निर्मला, सीमा, अनिल, नीतू सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed