फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Maximum temperature increased by four degrees in 24 hours

Bulandshahar News: 24 घंटे में चार डिग्री बढ़ गया अधिकतम तापमान

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 11 Feb 2025 10:32 PM IST
विज्ञापन
Maximum temperature increased by four degrees in 24 hours
बुलंदशहर। पिछले 24 घंटे में अधिकतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस से अधिक बढ़ गया। मौसम वैज्ञानिक अब तेजी से तापमान बढ़ने की संभावना जता रहे हैं। यदि ऐसा हुआ तो गेहूं की फसल प्रभावित होगी।
विज्ञापन

मंगलवार को अधिकतम तापमान 28.1 और न्यूनतम 11.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं आर्द्रता 37 फीसदी और हवा की गति 8 से 10 किलोमीटर प्रति घंटे के बीच रही। वहीं सोमवार को अधिकतम तापमान 24.2 और न्यूनतम 10.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। तापमान बढ़ने से ठंड का असर कम हो गया। कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक डाॅ. विवेकराज का कहना है कि अचानक तापमान बढ़ा है। आगामी कई दिनों तक इसी तरह तापमान बढ़ने की संभावना बन रही है। बुधवार को अधिकतम तापमान 28 और न्यूनतम 11 डिग्री सेल्सियस से अधिक रहने का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed