फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Mathura case

‘शिवपाल के इशारे पर जली मथुरा’

Mon, 06 Jun 2016 10:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बुलंदशहर
अमर उजाला ब्यूरो, बुलंदशहर Updated Mon, 06 Jun 2016 10:32 PM IST
विज्ञापन
Mathura case
प्रदेश सरकार के खिलाफ सांमवार को कलक्ट्रेट में प्रदर्शन करते भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता चंद्रमोहन और अन्य पदाधिकारी। - फोटो : अमर उजाला

मथुरा कांड में दो पुलिस अफसरों की शहादत के खिलाफ सोमवार को भाजपा कार्यकर्ता सड़क पर उतर आए। भाजपाइयों ने सपा सरकार को गुंडों की सरकार बताकर कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। प्रदेश प्रवक्ता डा. चंद्रमोहन ने कहा कि मथुरा की घटना मंत्री शिवपाल यादव के इशारे पर हुई है।

विज्ञापन


प्रदेश सरकार का सीबीआई जांच से भागना इसी बात की ओर इशारा करता है। वहीं, ज्ञापन सौंपने को लेकर पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों से भाजपा कार्यकर्ताओं की तीखी नोकझाेंक  हुई। भाजपाई डीएम को ही ज्ञापन सौंपने की बात पर अड़ रहे।
विज्ञापन


हालांकि, बाद में डीएम ने राज्यपाल के नाम ज्ञापन ले लिया। इस दौरान डीएम आवास के आसपास जाम की स्थिति बनी रही। भाजपाइयों ने मथुरा कांड की सीबीआई से जांच कराने की मांग की। सोमवार सुबह करीब 11 बजे भाजपा कार्यकर्तासूर्य लॉज में इकट्ठा हुए। यहां से जुलूस के रूप में काला आम चौराहा होते हुए कलक्ट्रेट पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपाइयों ने सपा सरकार को गुंडों और अराजक तत्वों की सरकार करार दिया। भाजपा जिलाध्यक्ष हिमांशु मित्तल ने कहा कि प्रदेश में कानून नाम की चीज नहीं बची है। हर तरफ गुंडों का बोलबाला है। मथुरा जवाहरबाग की घटना में भूमाफियों का हाथ है। उन्होंने प्रदेश के कद्दावर मंत्री शिवपाल सिंह यादव पर माफियाओं से सांठगांठ रखने का आरोप भी लगाया।

जिलाध्यक्ष ने कहा सरकार संजीदा होती तो पुलिस के दो जांबाज अफसर शहीद नहीं होते। सिकंदराबाद विधायक बिमला सोलंकी ने मथुरा की घटना की कड़े शब्दों में निंदा की।  आशीष वत्स, संजय शर्मा, हितेश गर्ग और पिंकी वोहरा ने भी सपा सरकार को नकारा करार दिया।

पूर्व मंत्री वीरेंद्र सिंह सिरोही ने कहा 280 एकड़ भूमि कब्जाने की मंशा से अराजक तत्वों को कब्जा कराया गया था। इस दौरान विधायक बिमला सोलंकी, पूर्व विधायक वीपी सिंह, पूर्व विधायक मुंशी लाल गौतम, पूर्व विधायक होशियार सिंह, पूर्व विधायक अनिल शर्मा, पूर्व विधायक होराम सिंह, हितेश गर्ग, अजय त्यागी, पूर्व जिलाध्यक्ष डीके शर्मा, नगर अध्यक्ष सिकंदराबाद पिंकी वोहरा, देवेेंद्र खटाना, नेमपाल लोधी, सौरभ गोयल, अमित बाल्मीकी, सत्य प्रकाश, संजय शर्मा, राज कुमार लोधी, पदम सिंह,अशोक गोयल, विजेंद्र प्रताप सिंह मौजूद रहे।

ज्ञापन देने पर हुई गहमागहमी
धरने पर बैठे भाजपाइयों की पुलिस-प्रशासन के अफसरों से ज्ञापन सौंपने को लेकर तकरार हुई। दरअसल, पदाधिकारी डीएम को ज्ञापन सौंपना चाहते थे और डीएम दफ्तर पर फरियादियों की शिकायतें सुन रही थी। बाद में डीएम शुभ्रा सक्सेना को मौके पर पहुंचकर ज्ञापन लेना पड़ा।

कचहरी रोड पर लगा जाम
ज्ञापन सौंपने के बाद विधायक सिकंदराबाद ने डीएम से कहा कि आश्वासन तो दे दीजिए। डीएम बिना कुछ कहें वापस लौट आई। वहीं, कार्यकर्ताओं का जमावड़ा होने से कचहरी रोड पर जाम की स्थिति बनी रही। हालांकि, कुछ ही देर में ट्रैफिक पुलिस ने यातायात व्यवस्था सुचारु करा लिया।

बजरंग दल ने मथुरा कांड के शहीदों को दी श्रद्धांजलि
बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने शहीद स्मारक पर मोमबत्तियां जलाकर मथुरा कांड के शहीद पुलिस अधिकारियों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन थानाध्यक्ष बृमेश कुमार यादव को दिया। इस मौके पर बजरंग दल के संपर्क प्रमुख प्रशांत तोमर ने कहा कि मथुरा कांड उत्तर प्रदेश सरकार की विफलता का उदाहरण है।

बजरंग दल राज्यपाल से प्रदेश सरकार को बर्खास्त करने की मांग करता है। साथ ही मृतक शहीदों के आश्रितों को एक-एक करोड़ रुपये सहायता राशि और परिवार के एक-एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाए। उन्होंने मथुरा कांड की सीबीआई जांच कराने की भी मांग की। श्


रद्धांजलि देने वालों में प्रशांत तोमर के अलावा बजरंग दल के नगर संयोजक नीरज सैनी, सह संयोजक राहुल वर्मा, मुकेश तेवतिया, आदेश चौहान, अभय त्रिपाठी, मन्नू पंडित, जीतू रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed