फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   kisan credit card for animal husbandry

पशुपालकों को भी मिलेगा किसान क्रेडिट कार्ड की सुविधा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jul 2020 10:39 PM IST
विज्ञापन
kisan credit card for animal husbandry
पशुपालकों को भी मिलेगा किसान क्रेडिट कार्ड
विज्ञापन

बुलंदशहर। पशुपालकों को आर्थिक रूप से मजबूत करने के लिए केंद्र सरकार ने आत्मनिर्भर भारत अभियान के अंतर्गत आर्थिक पैकेज घोषित किया है। अभियान के प्रथम चरण में क्रेडिट कार्ड न रखने वाले दुग्ध उत्पादकों को केसीसी की सुविधा दी जाएगी। यह आदेश मिलने पर विभागीय अधिकारियों ने इसकी शुरुआत करने की तैयारी करनी शुरू कर दी है।

मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. लक्ष्मीनारायण ने बताया कि दुग्ध सहकारी समितियों के दुग्ध उत्पादक सदस्यों और पशुपालकों, जिनके पास पूर्व से किसान क्रेडिट कार्ड की सुविधा भू-स्वामित्व के आधार पर उपलब्ध है वे दुग्ध उत्पादक सदस्य अपने किसान क्रेडिट कार्ड की 1.60 लाख से तीन लाख की बंधक रहित सीमा वृद्धि कर सकेंगे। किसान क्रेडिट कार्ड धारक दुग्ध उत्पादक सदस्यों और पशुपालकों द्वारा बैंक ऋण के सापेक्ष निर्धारित किश्तों का समय से भुगतान करने पर तीन प्रतिशत की अतिरिक्त छूट का लाभ भी मिलेगा। पशुपालकों को आर्थिक रूप से मजबूत करने के लिए यह व्यवस्था की गई है। इसके लिए जनपद के सभी किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड के लिए फार्म सभी पशु चिकित्सालयों पर उपलब्ध करवाए जाएंगे। इस योजना का लाभ पाने के लिए किसानों को अपने खेत का आवश्यक प्रपत्र, कम से कम दो दुधारू गाय या भैंस तथा मवेशियों को रखने के लिए उचित जगह होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed