{"_id":"5753094d4f1c1b802f10a1fd","slug":"just-a-two-days-hot-weather-will-continue","type":"story","status":"publish","title_hn":"अभी दो दिन और सताएगी गर्मी, फिर मौसम होगा कूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अभी दो दिन और सताएगी गर्मी, फिर मौसम होगा कूल
अमर उजाला ब्यूरो, बुलंदशहर
Updated Sat, 04 Jun 2016 10:46 PM IST
विज्ञापन
गर्मी से बचने का प्रयास करते बच्चे।
- फोटो : अमर उजाला
तेज लू और भीषण गर्मी अभी अभी दो दिन और सताएगी। मौसम विशेषज्ञों ने मंगलवार और बुधवार को मौसम बदलने का पूर्वानुमान जताया जा रहा है। इससे तपिश थोड़ी कम होगी।
विज्ञापन
विशेषज्ञों का मानना है कि गर्मी ज्यादा रहने से मानसून मजबूत हो रहा है। इस साल झमाझम बारिश के आसार बनते जा रहे हैं।
कई दिन से बढ़ रही गर्मी लोगों को बेजार कर रही है। गर्मी के साथ चल रही लू के थपेड़ों से हर कोई परेशान है। सुबह से ही आसमान से आग बरसनी शुरू हो जाती है। दोपहर तक सड़क और बाजार सूने हो जाते हैं। जरूरी काम से ही लोग घरों से बाहर निकलते हैं।
विज्ञापन
शनिवार को गर्मी से बचने के लिए लोगों को छांव तलाशते और शीतल पेय पदार्थ का सेवन करते देखा गया। इसके बावजूद लोगों का पसीना कम नहीं हो रहा है। शनिवार को अधिकतम तापमान 43 और न्यूनतम 32 डिग्री रिकार्ड किया गया। रविवार को इसमें और बढ़ोतरी होकर 44 और 33 रहने का अनुमान है।
विज्ञापन