फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Jan Ashirwad Yatra welcomed by showering flowers

Bulandshahar News: फूल बरसाकर जन आशीर्वाद यात्रा का किया स्वागत

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 09 Mar 2024 11:05 PM IST
विज्ञापन
Jan Ashirwad Yatra welcomed by showering flowers
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


बुलंदशहर/नरौरा। भाजपा की जन आशीर्वाद यात्रा का जिले भर में लोगों ने फूल बरसाकर स्वागत किया। इस दौरान नगर के गंगा नगर से शुरू हुई यात्रा नरौरा में जाकर संपन्न हुई। यात्रा में सांसद भोला सिंह ने लोगों का आभार जताया।


नगर के गंगा नगर स्थित भाजपा कार्यालय से शनिवार को जन आशीर्वाद यात्रा शुरू हुई। सबसे पहले वलीपुरा नहर स्थित महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। इसके बाद भूड़ चौराहा स्थित चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा, काला आम स्थित शहीद भगत सिंह की प्रतिमा, अंसारी रोड स्थित डा. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा, काली नदी पुल पर महाराजा अग्रसेन समेत अन्य महापुरुषों की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। इसके बाद जन आशीर्वाद यात्रा औरंगाबाद, स्याना, खानपुर, अमरगढ़, जहांगीराबाद, चांदौक दोराहा, शिकारपुर, अहमदगढ़, डिबाई, डिबाई महादेव चौराहा, राजघाट होते हुए कल्याण सिंह की समाधि पर जाकर समाप्त हुई। इसके बाद सांसद भोला सिंह ने नरौरा में ही एक जनसभा को संबोधित करते हुए मां गंगा की आरती करते हुए यात्रा का समापन किया। लोगों को संबोधित करते हुए भोला सिंह ने कहा कि देश के विकास के लिए गरीब, शोषित, वंचित, पिछड़ों के लिए, देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों को मजबूत करना है। कार्यक्रम में लोकसभा प्रभारी जयपाल सिंह व्यस्त, जिलाध्यक्ष विकास चौहान, लोकसभा संयोजक देवेंद्र लोधी, हिमांशु मित्तल, अजय त्यागी, संजय गुर्जर, संतोष बाल्मीकि, दीपक ऋषि, युवा जिलाध्यक्ष दिवाकर सिंह, संजय माहेश्वरी, नगर पालिका अध्यक्ष दीप्ति मित्तल, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष शशि शर्मा मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed