फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Jam in Khurja Nagar due to pressure of vehicles

Bulandshahar News: वाहनों के दबाव के कारण खुर्जा नगर में लगा जाम

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 06 Feb 2025 10:14 PM IST
विज्ञापन
Jam in Khurja Nagar due to pressure of vehicles
खुर्जा के पुरानी तहसील मार्ग पर लगा जाम । संवाद
खुर्जा। पुरानी तहसील मार्ग और गांधी मार्ग पर बृहस्पतिवार को पूरे दिन लोग जाम से जूझते रहे। दोपहर 12 बजे से दो बजे तक मार्ग पर वाहनों का दबाव एकाएक बढ़ गया, जिससे रोडवेज बस अड्डा से जेवर अड्डा चौराहा तक जाम की स्थिति बनी रही। वहीं गांधी मार्ग पर भी यातायात प्रभावित रहा।
विज्ञापन

खुर्जा में पुरानी तहसील मार्ग पर पदम की पुलिया के पास सड़क किनारे कुछ वाहन खड़े हो गए। इससे यातायात रुक गया, ऐसे में धीरे-धीरे दोनों दिशाओं में वाहनों की कतार लग गई। इसके चलते करीब एक किलोमीटर लंबा जाम लग गया। हालांकि कुछ देर बाद वाहन अपने स्थान से हट गए, लेकिन जाम खत्म नहीं हो सका। दोपहर एक बजे के बाद स्कूलों की छुट्टी होने पर जेवर अड्डा चौराहा पर वाहनों का दबाव बढ़ गया। ऐसे में तहसील मार्ग, जंक्शन मार्ग व गांधी मार्ग पर जाम लगा रहा। ऐसे में कुछ वाहन चालक ढोरी मोहल्ला, छोटी होली मोहल्ला व पदम सिंह गेट से होकर गए। दोपहर तीन बजे के बाद यातायात सुचारू रूप से चालू हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed