{"_id":"57fd13324f1c1b112628eb0f","slug":"including-gomti-express-trains-will-run-from-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज से दौड़ेंगी गोमती समेत कई एक्सप्रेस ट्रेनें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज से दौड़ेंगी गोमती समेत कई एक्सप्रेस ट्रेनें
अमर उजाला ब्यूरो/बुलंदशहर
Updated Tue, 11 Oct 2016 09:58 PM IST
विज्ञापन
दिल्ली-कानपुर जाने वाली ईएमयू रद्द होने के बाद परेशान यात्री।
- फोटो : ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अलीगढ़ में रेलवे ट्रैक पर इंटरलाकिंग का काम पूरा होने के बाद बुधवार से गोमती एक्सप्रेस समेत अन्य ट्रेनें जंक्शन स्टेशन से होकर दौड़ेंगी। गौरतलब हो कि अलीगढ़ में रेलवे ट्रैक पर इंटरलाकिंग का काम चलने के कारण गोमती एक्सप्रेस समेत चार ट्रेनों का रूट डायवर्जन कर दिया गया था।
विज्ञापन
पांच दिनों से गोमती एक्सप्रेस के न आने से सैकड़ों लोकल यात्रियों को भारी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा था। आलम यह था कि दिल्ली और अलीगढ़ जाने के लिए लोगों को बसों से दौड़ लगानी पड़ रही थी।
विज्ञापन
लेकिन अब मेगा ब्लॉक खत्म होने के कारण बुधवार से गोमती समेत अन्य ट्रेनों का आवागमन जंक्शन स्टेशन से सुचारु हो जाएगा। इससे दिल्ली और लखनऊ तक जाने वाले यात्रियों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन
स्टेशन अधीक्षक पीके गुप्ता ने बताया कि सात से 11 अक्टूबर तक मेगा ब्लॉक के कारण गोमती एक्सप्रेस का रूट चेंज कर दिया गया था। लेकिन अब बुधवार से फिर से गोमती जंक्शन स्टेशन से होकर गुजरेगी।