{"_id":"5755a69a4f1c1be6209c5349","slug":"hot-day","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुबह आफत, दोपहर बाद मिली राहत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुबह आफत, दोपहर बाद मिली राहत
अमर उजाला ब्यूरो, बुलंदशहर
Updated Mon, 06 Jun 2016 10:31 PM IST
विज्ञापन
बारिश के बाद खुशगवार मौसम
- फोटो : अमर उजाला
सोमवार सुबह सूर्य देव के निकलते ही आसमान से आग बरसनी शुरू हो गई, मगर दोपहर बाद आई आंधी और उसके बाद हलके बादल छाने से तपिश से कुछ राहत मिली। उधर, मौसम विशेषज्ञ डॉ. विवेकराज ने मंगलवार को बारिश-अंधड़ की संभावना जताई है।
पिछले कई दिन से लगातार आसमान से आग बरस रही है, जिससे सब बेहाल हैं। इसका असर फसलों के साथ पशु और पक्षियों पर भी पड़ रहा है। रविवार रात हवा चली और सोमवार की अल सुबह कुछ मौसम ठंडा रहा मगर सूर्य निकलते ही तपिश बढ़ गई।
दोपहर बाद तेज हवा के साथ आंधी आई। उसके बाद बादल छा गए और फिर ठंडी हवा का अहसास हो गया। सोमवार को दोपहर से पहले अधिकतम तापमान 41 और न्यूनतम 30 डिग्री दर्ज किया गया। मगर दोपहर बाद अधिकतम तापमान कम होकर 38 डिग्री पर पहुंच गया। जबकि मंगलवार को अधिकतम तापमान 42 और न्यूनतम 30 डिग्री रहेगा।