{"_id":"66fd7bc8b7d19e59670507c5","slug":"himanshu-and-ruby-became-winners-in-cross-country-race-bulandshahr-news-c-133-1-bul1004-122948-2024-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: क्रॉसकंट्री में दौड़ में हिमांशु व रूबी बने विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: क्रॉसकंट्री में दौड़ में हिमांशु व रूबी बने विजेता
विज्ञापन
टांडा स्टेडियम पर बालिका क्रासकंट्री दौड़ को हरी झंडी दिखा रवाना करते अतिथि। स्त्रोत - खेल विभ
बुलंदशहर। गांधी जयंती पर जिला खेल विभाग की ओर से बालक-बालिका वर्ग की क्रॉसकंट्री दौड़ कराई गई। प्रतियोगिता के बालक वर्ग में हिमांशु और बालिका में रुबी विजेता रहे। दोनों वर्गों के छह-छह प्रतिभागियों को पुरस्कार दिया गया।
जिला क्रीड़ाधिकारी नवीन कुमार सिंह ने बताया कि गांधी जयंती पर बालक वर्ग की पांच किमी और बालिका वर्ग की तीन किमी क्रॉसकंट्री दौड़ हुई। टांडा स्टेडियम में प्रतियोगिता आयोजित हुई। एसडीएम सदर नवीन कुमार ने बालक वर्ग और वरिष्ठ कोषाधिकारी अनिल यादव ने बालिका वर्ग को हरी झंडी दिखा दौड़ का शुभारंभ किया। बालक वर्ग में 67 और बालिका वर्ग में 25 कुल 92 प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया। बालक वर्ग में हिमांशु प्रथम, रोबिन द्वितीय, अंकुश तृतीय, विवेक चतुर्थ, विनीत पंचम और मोहित छठवें स्थान पर रहे।
बालिका वर्ग में रूबी प्रथम, विमलेश द्वितीय, वंदना तृतीय, शिवानी चतुर्थ, काजल पंचम और राधिका छठवें स्थान पर रहीं। विजेताओं को अनिल यादव वरिष्ठ कोषाधिकारी ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। समापन से पूर्व सभी ने महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर पुष्प अर्पित कर स्वच्छता की शपथ ली। इस दौरान कबड्डी प्रशिक्षक नेत्रपाल सिंह, बॉक्सिंग प्रशिक्षक सचिन शुक्ला, एथलेटिक्स प्रशिक्षक पूजा आदि मौजूद रहे।