फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Heavy rain in the Anupshahr, Ahar, and Bugrasi areas; waterlogging in shops and streets in Dibai.

Bulandshahar News: अनूपशहर, अहार व बुगरासी क्षेत्र में झमाझम बारिश, डिबाई में दुकानों व गलियों में भरा पानी भरा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 02 Sep 2026 01:40 AM IST
विज्ञापन
Heavy rain in the Anupshahr, Ahar, and Bugrasi areas; waterlogging in shops and streets in Dibai.
डिबाई में हुई बारिश से गली में भरा पानी। संवाद
बुलंदशहर/डिबाई/अनूपशहर/आहार/बुगरासी/अहमदगढ़। मंगलवार को लगातार बदल रहे मौसम के बीच सुबह धूप निकली। दोपहर बाद बादल छा गए और कुछ क्षेत्रों में बारिश हुई। डिबाई में मूसलाधार बारिश से जलभराव और जाम की स्थिति बन गई।
विज्ञापन

अनूपशहर, आहार और बुगरासी क्षेत्र में झमाझम बारिश हुई। डिबाई में करीब 45 मिनट की मूसलाधार बारिश से दुकानों और गलियों में पानी भर गया। हाईवे पर भी लोग जाम से जूझते दिखाई दिए। इस बारिश ने पानी निकासी के नगर पालिका के दावों की पोल खोल दी। महादेव चौराहे, पैंठ चौराहे, होली गेट और बड़ा बाजार में दो से तीन फीट पानी भर गया। रेलवे रोड पर भी दुकानों में पानी भरने से नालों की सफाई पर सवाल उठे। मंडी हरदेव और कब्रिस्तान मार्ग पर जलभराव से आवागमन बाधित हुआ।
विज्ञापन

दुकानदार जय कोली, भू प्रकाश बजाज, अतुल राठी और विमल शर्मा ने दुकानों में पानी भरने पर आक्रोश व्यक्त किया। सभासद साहिल अग्रवाल, मिलन वार्ष्णेय, केके शोले और पप्पन अग्रवाल ने बताया कि दुकानदार लंबे समय से जलभराव की समस्या के निदान की मांग कर रहे हैं। नगर पालिका परिषद के ईओ और अध्यक्ष से भी इस समस्या के समाधान की मांग की गई है। बाजार में जलभराव की समस्या से अभी तक निजात नहीं मिल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले के आधे से अधिक हिस्से में मंगलवार को धूप निकली। बढ़ी हुई उमस से लोग पसीने से बेहाल रहे। इन क्षेत्रों में बारिश की एक बूंद भी नहीं गिरी। अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आर्द्रता 77 फीसदी और हवा की गति 12 किलोमीटर प्रति घंटे रही। कृषि विज्ञान केंद्र की मौसम वैज्ञानिक डॉ. रेशु सिंह ने आगामी कई दिनों तक बारिश का अनुमान जताया है। बारिश होने पर उमस से राहत मिलेगी और धान, गन्ना जैसी फसलों को फायदा होगा। हालांकि, ज्यादा बारिश से दलहन और सब्जी की फसलों को नुकसान हो सकता है। बुधवार को अधिकतम तापमान 29 और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed