{"_id":"572cdd054f1c1b083f5cd031","slug":"get-rid-of-the-ladder-dredge-jam","type":"story","status":"publish","title_hn":"जाम के झाम से मिलेगी निजात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जाम के झाम से मिलेगी निजात
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Fri, 06 May 2016 11:36 PM IST
विज्ञापन
जाम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लंबे समय से जाम की समस्या झेल रहे सिकंदराबाद के लोगों को जल्द ही राहत मिल जाएगी। पुलिस ने शुक्रवार से सुबह 8 बजे से शाम 8 बजे तक शहर में भारी वाहनों की एंट्री बंद कर दी है। सिकंदराबाद से होकर जाने वाले भारी वाहनों को बाईपास से निकाला जाएगा।
विज्ञापन
बता दें कि सिकंदराबाद स्थित औद्योगिक क्षेत्र में भारी वाहनों के आने और नोएडा, गाजियाबाद व दिल्ली जाने के लिए बड़ी संख्या में वाहनों के पहुंचने से अक्सर जाम की स्थिति पैदा हो जाती है। इससे शहरियों को काफी परेशानी उठानी पड़ती है। आए दिन जाम के कारण लोग घंटों रास्ते में फंसे रहते हैं।
विज्ञापन
नगरवासियों को जाम से निजात दिलाने के लिए पुलिस ने शुक्रवार से नया नियम लागू किया। अब शहर में सुबह 8 बजे से शाम 8 बजे तक भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। कोतवाल जितेंद्र कुमार ने बताया कि जेवर, बुलंदशहर की ओर से आने वाले भारी वाहनों को बाईपास से निकाला जाएगा।
विज्ञापन
दनकौर व औद्योगिक क्षेत्र की ओर से आने वाले वाहनों को गुलावठी रोड से होते हुए बाईपास से निकाला जाएगा। नो एंट्री में प्रवेश करने वाले वाहनों के चालान काटे जाएंगे।