फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   gang rape and murder case

अनूपशहर और जहांगीराबाद की बेटियों को भी न्याय की आस

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 24 Mar 2021 11:26 PM IST
विज्ञापन
gang rape and murder case
अनूपशहर और जहांगीराबाद की बेटियों को भी न्याय की आस
विज्ञापन

बुलंदशहर। जनपद की ऐसी कई छात्राओं को और उनके परिजनों को न्याय की आस है। अनूपशहर और जहांगीराबाद में बीते दिनों हुए महिला अपराध के जघन्य मामले न्यायालय में विचाराधीन हैं।
दिव्यांग बच्ची से दुष्कर्म व हत्या मामले में सात दिन में चार्जशीट
अनूपशहर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव स्थित एक घर में बीते दिनों पानी पीने गई दिव्यंाग बच्ची के साथ दुष्कर्म के बाद आरोपी ने उसकी हत्या कर दी थी। साथ ही उसके शव को अपने घर के आंगन में गड्ढे में दबा दिया था। दो मार्च को बच्ची का शव बरामद कर आरोपी युवक हरेंद्र को अगले दिन गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। कोतवाली पुलिस ने नौ मार्च को सात दिन के अंदर ही आरोपी के खिलाफ अदालत में आरोपपत्र दाखिल कर दिया। अब मामले का कोर्ट में विचारण किया जा रहा है। उम्मीद है कि जल्द ही परिजनों को न्याय मिल सकेगा।
विज्ञापन

दुष्कर्म व छेड़छाड़ की शिकार छात्रा को भी जल्द मिले न्याय
अनूपशहर कस्बे के एक स्कूल में दो माह पहले नाबालिग छात्रा से कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर स्कूली ड्राइवर द्वारा दुष्कर्म व शिक्षक द्वारा छेड़छाड़ की वारदात को अंजाम दिया गया। मामले में पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस मामले की विवेचना कर रही है। जल्द ही दोनों आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल किए जाने की संभावना है। दिव्यांग बच्ची व नाबालिग छात्रा से हुई वारदात एक सभ्य समाज के लिए बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। समाजशास्त्रियों व मनोवैज्ञानिकों के लिए यह एक चुनौती है, कि कैसे ऐसी वारदातों पर अंकुश लगाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुष्कर्म पीड़िता को जिंदा जलाकर मारा, कब मिलेगा न्याय
जहांगीराबाद कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी दुष्कर्म पीड़िता किशोरी की करीब दो माह पूर्व आरोपी पक्ष ने जिंदा जलाकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने मामले में सात नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। हालांकि, पुलिस ने मामले में आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट भी गत जनवरी माह में कोर्ट में पेश कर दी है। मामला सेशन कोर्ट में है। मृतका के परिजनों को जल्द ही न्याय मिलने की उम्मीद है।

52 दिन और 83 दिन में बीते दिनों हुई थीं दो सजाएं
बुलंदशहर। महिला अपराधों के खिलाफ बीते दिनों में डिबाई पुलिस के द्वारा प्रभावी पैरवी की गई थी। जिसका नतीजा यह रहा कि न्यायालय से डिबाई के उक्त दो मामलों में जल्द से जल्द आरोपियों को सजा सुना दी गई है। पहला मामला डिबाई थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 11 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म का था। जिसमें पुलिस ने आठ दिन में चार्जशीट फाइल कर दी थी और न्यायालय ने 83 दिन में आरोपी को गत 16 सितंबर 2020 कोे 20 वर्ष सश्रम कारावास व 50 हजार रुपये अर्थदंड सुनाया गया। इसके अलावा गत छह मार्च को भी न्यायालय ने 52 दिन के भीतर डिबाई के एक दुष्कर्म पीड़िता को न्याय देते हुए दो आरोपियों को 30-30 वर्ष कारावास व 50-50 हजार रुपये अर्थदंड सुनाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed