Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   A double-lane bridge will be constructed over the canal on the Khurja-Shikarpur road.

Bulandshahar News: खुर्जा-शिकारपुर मार्ग स्थित नहर पर होगा डबल लेन पुल का निर्माण

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 09 Nov 2026 11:42 PM IST
विज्ञापन
A double-lane bridge will be constructed over the canal on the Khurja-Shikarpur road.
खुर्जा शिकारपुर मार्ग पर नहर का पुल
बुलंदशहर। खुर्जा-शिकारपुर मार्ग पर आवागमन करने वाले लोगों के लिए राहत भरी खबर है। मार्ग पर गांव सेंड़ा फरीदपुर के पास ऊपरी गंगा नहर और समानांतर गंगा नहर पर बने संकरे पुलों की जगह अब डबल लेन पुल का निर्माण कराया जाएगा। दोनों पुलों के निर्माण पर करीब 30 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। लोक निर्माण विभाग की ओर से पुल निर्माण का प्रस्ताव तैयार किया गया है जबकि सेतु निगम ने निर्माण का एस्टीमेट तैयार कर शासन को भेज दिया है। शासन से धनराशि स्वीकृत होते ही निर्माण कार्य शुरू कराने की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग की ओर से पिछले दिनों खुर्जा-शिकारपुर मार्ग का चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण कराया गया था। मार्ग डबल लेन होने के बावजूद सेंड़ा फरीदपुर गांव के पास ऊपरी गंगा नहर और समानांतर गंगा नहर पर बने पुल अभी सिंगल लेन हैं। ऐसे में दोनों ओर से वाहनों की आवाजाही के दौरान चालकों को परेशानी होती है। एक समय में दोनों दिशाओं से वाहन आने पर पुल पर जाम जैसी स्थिति बन जाती है। वाहनों को पुल पार करने के लिए इंतजार करना पड़ता है। इससे लोगों का समय भी बर्बाद होता है। अब दोनों नहरों पर करीब 60 मीटर लंबे और 10 मीटर चौड़े डबल लेन पुल बनाए जाने की योजना है। इनके निर्माण पर लगभग 30 करोड़ रुपये की लागत आएगी। डबल लेन पुल बनने से दोनों ओर से वाहनों का आवागमन आसानी से हो सकेगा। इससे खुर्जा-शिकारपुर मार्ग पर यातायात सुगम होगा।
विज्ञापन

सेतु निगम के डीपीएन अरुण गुप्ता ने बताया कि शिकारपुर-खुर्जा मार्ग पर ऊपरी गंगा नहर और समानांतर गंगा नहर के ऊपर डबल लेन पुल निर्माण का एस्टीमेट पिछले दिनों शासन को भेज दिया गया है। शासन से धनराशि स्वीकृत होते ही दोनों पुलों का निर्माण शुरू करा दिया जाएगा। वहीं, लोक निर्माण विभाग के नोडल अधिकारी राहुल शर्मा ने बताया कि खुर्जा-शिकारपुर मार्ग का पिछले दिनों डबल लेन में चौड़ीकरण किया गया था लेकिन सेंड़ा फरीदपुर गांव के पास दोनों नहरों पर बने पुल अभी सिंगल लेन हैं। सेतु निगम की ओर से शासन से धनराशि जारी होने के बाद डबल लेन पुलों का निर्माण शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed