{"_id":"6af20f0a8aad6b28650f4e95","slug":"jassi-an-engineer-from-dubai-and-chhaya-a-hotelier-from-jaipur-shared-their-success-stories-bulandshahr-news-c-133-1-bul1002-170401-2026-11-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: दुबई की इंजीनियर जससी तो जयपुर की होटल व्यवसायी छाया ने साझा किए सफलता के अनुभव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: दुबई की इंजीनियर जससी तो जयपुर की होटल व्यवसायी छाया ने साझा किए सफलता के अनुभव
विज्ञापन
अनूपशहर। परदादा-परदादी कन्या इंटर कॉलेज में आयोजित पुरातन छात्रा मिलन समारोह में देश-विदेश से पहुंचीं 250 से अधिक पूर्व छात्राओं ने पुरानी यादें ताजा कीं। कोई दुबई में इंजीनियर बनकर अपनी पहचान बना रही हैं तो कोई जयपुर में पांच सितारा होटल का कारोबार संभाल रही हैं। अपनी मातृ संस्था के आंगन में पहुंचीं इन छात्राओं ने सफलता का श्रेय विद्यालय को देते हुए वर्तमान छात्राओं को भी बड़े सपने देखने और उन्हें पूरा करने के लिए प्रेरित किया।
समारोह में वर्ष 2018 बैच की पूर्व छात्रा और गांव बिरौली निवासी जससी विशेष रूप से दुबई से पहुंचीं। वह वर्तमान में दुबई में इंजीनियर के पद पर कार्यरत हैं। वहीं, वर्ष 2006 बैच की पूर्व छात्रा छाया ने भी अपनी सफलता की कहानी साझा की। इंटरमीडिएट के बाद संस्था के सहयोग से उच्च शिक्षा हासिल करने वाली छाया आज जयपुर में होटल संचालित कर रही हैं। इसके अलावा वर्ष 2021 बैच की पूर्व छात्रा अनु कश्यप भी कार्यक्रम में शामिल हुईं। वह गुरुग्राम स्थित एक जापानी कंपनी में इंजीनियर हैं। समारोह के दौरान पूर्व छात्राओं ने विद्यालय में बिताए दिनों को याद करते हुए शिक्षकों और संस्था के प्रति आभार जताया। उन्होंने बताया कि विद्यालय ने उन्हें शिक्षा के साथ आत्मविश्वास और आगे बढ़ने का अवसर दिया। पूर्व छात्राओं ने वर्तमान छात्राओं से कहा कि जीवन में आने वाली चुनौतियों से घबराने के बजाय उनका सामना करें और अपने लक्ष्य को हासिल करने के लिए निरंतर प्रयास करती रहें।
पूरे आयोजन की जिम्मेदारी वर्तमान में अध्ययनरत छात्राओं ने संभाली। उन्होंने परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया और स्वागत गीत के साथ मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर अपनी सीनियर छात्राओं का अभिनंदन किया। इस दौरान उत्कृष्ट उपलब्धियां हासिल करने वाली पूर्व छात्राओं सहित 250 से अधिक पुरातन छात्राओं को सम्मानित किया गया। विद्यालय के प्रेसिडेंट लोकेंद्र पाल सिंह, सीईओ सपना वर्मा, प्रधानाचार्य केके शर्मा और प्रशांत सिंह सहित समस्त विद्यालय परिवार मौजूद रहा।