Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Sisters busy with preparations for Bhai Dooj; the auspicious time for the 'tilak' ceremony will be from 1:10 PM to 3:20 PM.

भैया दूज की तैयारियों में जुटीं बहनें, दोपहर 1:10 से 3:20 बजे तक रहेगा तिलक का शुभ मुहूर्त

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 09 Nov 2026 11:39 PM IST
विज्ञापन
बुलंदशहर। भाई-बहन के अटूट प्रेम और स्नेह का प्रतीक भैया दूज पर्व बुधवार को जिलेभर में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जाएगा। पर्व को लेकर महिलाओं और युवतियों ने घरों में तैयारियां शुरू कर दी हैं।
विज्ञापन

धार्मिक मान्यता के अनुसार भैया दूज पर बहनें अपने भाइयों को तिलक लगाकर उनकी लंबी उम्र, अच्छे स्वास्थ्य और सुख-समृद्धि की कामना करती हैं। वहीं, भाई भी बहनों को उपहार देकर उनकी रक्षा और सहयोग का संकल्प लेते हैं। इस पर्व पर भाई अपनी बहनों के घर जाकर तिलक करवाते हैं और उनके साथ खुशियां साझा करते हैं। पं. कैलाश शर्मा के अनुसार इस बार भैया दूज पर तिलक लगाने का शुभ मुहूर्त दोपहर 1:10 बजे से 3:20 बजे तक रहेगा।
विज्ञापन

द्वितीया तिथि 10 नवंबर को दोपहर 2:00 बजे से शुरू होकर 11 नवंबर को दोपहर 3:53 बजे तक रहेगी। शुभ मुहूर्त में बहनें भाइयों के माथे पर तिलक लगाकर उनकी दीर्घायु की कामना करेंगी। धार्मिक मान्यता के अनुसार भैया दूज का पर्व यमराज और उनकी बहन यमुना से जुड़ा है। मान्यता है कि इस दिन यमुना ने अपने भाई यमराज का तिलक कर उनके सुखी और दीर्घायु जीवन की कामना की थी। इससे प्रसन्न होकर यमराज ने वरदान दिया था कि इस दिन जो भाई अपनी बहन के घर जाकर तिलक करवाएगा, उसे अकाल मृत्यु का भय नहीं रहेगा। तभी से इस पर्व पर बहनें भाइयों को तिलक लगाकर उनकी लंबी उम्र और खुशहाल जीवन की कामना करती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed