{"_id":"57f14a3a4f1c1b565f57462e","slug":"freight-corridor-case-hc-cancellation-of-land-acquisition-farmers-will","type":"story","status":"publish","title_hn":"फ्रेट कॉरीडोर प्रकरण: भूमि अधिग्रहण निरस्त कराने कोर्ट जाएंगे किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फ्रेट कॉरीडोर प्रकरण: भूमि अधिग्रहण निरस्त कराने कोर्ट जाएंगे किसान
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Sun, 02 Oct 2016 11:26 PM IST
विज्ञापन
फ्रेट कॉरीडोर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
फ्रेट कॉरीडोर के लिए अधिग्रहित जमीन को निरस्त कराने के लिए किसान कोर्ट जाएंगे। पिछले 25 दिनों से मैनामौजपुर गांव में मुआवजे की मांग को लेकर धरने पर बैठे किसानों ने यह फैसला लिया। किसानों का कहा है कि उनका धरना जारी रहेगा, लेकिन शासन-प्रशासन की बेरुखी के चलते उनके खिलाफ रणनीति तय की जाएगी।
मैना मौजपुर गांव में पिछले 25 दिनों से धरने पर बैठे किसानों का गुस्सा थमने का नाम नहीं ले रहा है। किसान इंद्रमणि शर्मा ने कहा कि शासन-प्रशासन लगातार उनके साथ अनदेखी कर रहा है। ऐसे में किसानों को अपनी रणनीति बदलनी होगी। उन्होंने कहा कि भूमि अधिग्रहण निरस्त कराने के लिए कोर्ट जाने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन
उन्होंने शासन-प्रशासन के खिलाफ उग्र आंदोलन की रणनीति तैयार करने का आह्वान किया। राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य भाजपा किसान मोर्चा के विजेंद्र प्रताप सोलंकी ने कहा कि रेलवे अधिकारी रेल मंत्री से लगातार संपर्क बनाए हुए हैं। जल्द ही किसानों के मुआवजे का भुगतान होगा। सुग्रीव , धर्मवीर , धीरेंद्र सोलंकी, भानचंद्र, सतेंद्र रहे।
विज्ञापन