फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Four women buried in mud pit, one dead

Bulandshahar News: मिट्टी की ढांग में दबीं चार महिलाएं, एक की मौत

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 25 Oct 2024 10:39 PM IST
विज्ञापन
Four women buried in mud pit, one dead
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

खुर्जा। किला गांव में शुक्रवार को मिट्टी की ढांग में चार महिलाएं दब गईं। इनमें से तीन महिलाओं को बचा लिया गया, जबकि सुधा (25) की मौत हो गई। बताया गया कि दीपावली पर चूल्हा लेपन के लिए गांव की महिलाएं मिट्टी लेने गई थीं। जैसे ही मिट्टी खोदना शुरू किया, उनके ऊपर ढांग गिर गई।
गांव किला के निकट नगरपालिका का जलकल विभाग पानी की टंकी का निर्माण करा रहा है। इसके लिए वहां मिट्टी की खोदाई चल रही है। वहीं पर महिलाएं मिट्टी लेने गई थीं।बताया जा रहा है कि जब महिलाएं गड्ढे से मिट्टी निकाल रहीं थीं तभी एक ढांग उनके ऊपर गिर गई।
विज्ञापन

मौके पर मौजूद महिलाओं के शोर मचाने पर वहां आसपास के लोग पहुंच गए। उन्होंने फावड़े से मिट्टी को हटाकर सभी चार महिलाओं को बाहर निकाला। सुधा की हालत गंभीर होने पर उसे अस्पताल ले जाया गया लेकिन तब तक मौत हो चुकी थी। लोगों को कुछ और महिलाओं के दबे होने की आशंका थी। इस पर नगरपालिका की टीम ने जेसीबी से मिट्टी हटवाई लेकिन कोई नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
सुधा की मौत की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में परिजन अस्पताल पहुंच गए। अस्पताल में महिला के दो बच्चों और अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। बताया जा रहा है कि सुधा के छोटे-छोटे दो बच्चे हैं। पति खेतीबाड़ी कर परिवार का पालन-पोषण करते हैं। हादसे की सूचना पर एसडीएम दुर्गेश सिंह समेत अन्य अधिकारी भी पहुंचे लेकिन परिजनों ने कार्रवाई से इन्कार कर दिया।


एसडीएम दुर्गेश सिंह ने बताया कि एक महिला की हादसे में मौत हुई है। परिजनों ने कार्रवाई से इन्कार कर दिया है। शव को अंतिम संस्कार के लिए परिजन साथ ले गए हैं। शिकायत मिलती है तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed