{"_id":"6446b2aa8b011e7995064007","slug":"fire-in-spice-factory-destroys-goods-worth-lakhs-bulandshahr-news-c-30-1-88266-2023-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: मसाला फैक्टरी में आग लगने से लाखों का माल खाक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: मसाला फैक्टरी में आग लगने से लाखों का माल खाक
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
नरसेना। थाना क्षेत्र के एक गांव में मसाला बनाने की फैक्टरी के गोदाम में रविवार देर रात अचानक आग लग गई। हादसे में लाखों रुपये का सामान जल गया। हादसे का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।
नरसेना निवासी विकास राना गांव में ही वीबीएम मसाला फैक्टरी का संचालन करते हैं। रविवार देर शाम वह अपने घर चले गए थे। रविवार देर रात में फैक्टरी के गोदाम में अचानक आग लग गई। आग लगने से करीब तीन लाख का मसाला और मसाला बनाने वाली मशीन, मोटर जलकर राख हो गई। गोदाम से धुआं उठने पर ग्रामीणों ने फोन कर संचालक को घटना की जानकारी दी। लोगो ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाने का प्रयास किया लेकिन, तब तक गोदाम में रखा सामान जलकर राख हो चुका था। सूचना मिलने पर पहुंची फायर ब्रिगेड और स्थानीय लोगों ने किसी तरह आग पर काबू पाया। थाना प्रभारी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में हादसा शॉर्ट सर्किट के कारण होना बताया जा रहा है। जांच की जा रही है, तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।