{"_id":"690e28a1b9346aacc0057554","slug":"farmers-staged-a-sit-in-protest-against-potatoes-spoiling-in-cold-storage-bulandshahr-news-c-137-1-krj1001-110233-2025-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: कोल्ड स्टोर में खराब हुए आलू के विरोध में किसानों ने दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: कोल्ड स्टोर में खराब हुए आलू के विरोध में किसानों ने दिया धरना
विज्ञापन
पहासू के करौरा कोल्ड स्टोर के बिजली कनेक्शन काटने के विरोध में खुर्जा के बिजली घर न चार पर धरने
खुर्जा। करौरा कोल्ड स्टोर का विद्युत कनेक्शन काटने से आलू खराब होने के विरोध में सैकड़ों किसान एक्सईएन कार्यालय पर धरने पर बैठ गए। किसान और कोल्ड स्टोर संचालन ने निगम के अधिकारियों पर गलत बिल बनाने और 13 लाख रुपये का अतिरिक्त बकाया बनाने का आरोप लगाया।
कोल्ड स्टोर संचालक मयंक अग्रवाल ने बताया कि उनके बिजली का बिजली मीटर जंप करने से वर्ष 2025 के शुरूआती माह में मानक से अधिक रीडिंग लेने लगा। इसकी शिकायत उन्होंने ऊर्जा निगम में की तो इसके बाद बिल आना बंद हो गया। चार महीने तक बिल नहीं आया। इस पर उन्होंने एसडीओ व एक्सईएन से समस्या बताई।
उन्होंने हर माह का अनुमानित बिल जमा करने को कहा, जिससे दबाव नहीं बढ़ जाए। ऐसे में उनके बड़े भाई विजय अग्रवाल ने 30 अगस्त को दस लाख, 29 सितंबर को पांच लाख रुपये और 28 अक्टूबर को पांच लाख रुपये ऊर्जा निगम के खाते में जमा करा दिए। इसके बावजूद 24 सितंबर को 39 लाख और 30 अक्टूबर को 40 लाख रुपये का बिल बनकर आ गया।
विज्ञापन
इसके बाद ऊर्जा निगम ने उनका कनेक्शन काट दिया। आरोप है कि जब फोन पर सीनियर इंजीनियर से बात की तो उन्होंने कहा कि आप व्यापारी हैं तो आसानी से जमा करा सकते हैं। मयंक अग्रवाल का कहना है कि निगम के अधिकारियों से जब बकाया बिल का विवरण और रीडिंग मांगी गई तो वह दिखा नहीं सके। वहीं कोल्ड स्टोर संचालक के अनुसार उन पर केवल 27 लाख रुपये बकाया है और निगम की ओर से 40 लाख रुपये बताया जा रहा है।
बीते दस दिनों से कनेक्शन बंद रहने के कारण बीज के आलू उपज गए और खराब होना शुरू हो गए। ऐसे में चिंतित किसान ट्रैक्टर ट्रॉली लेकर शुक्रवार को एक्सईएन कार्यालय पहुंचे और धरने पर बैठ गए। इस दौरान पवन शर्मा, कैलाश बघेल, दिनेश राघव, यामीन खान, राहलु राघव, प्रवीन राघव, अखिलेश, सोमवीर, सुनील, संदीप, मुनेश, पंकज, प्रेम चंद, ओम प्रकाश आदि मौजूद रहे।
जब एक्सईएन धरना स्थल पर पहुंचे तो कोल्ड स्टोर संचालक ने मौके पर सभी बकाया जमा करने को कहा लेकिन अधिकारी सही रीडिंग और बकाया स्पष्ट नहीं करा सके। दोपहर करीब साढ़े तीन बजे एक्सईएन ने छह दिनों में जांच कर सही बकाया बताने का आश्वासन दिया और कनेक्शन जोड़ दिया गया, जिसके बाद किसानों ने धरना समाप्त किया।
कोल्ड स्टोर पर बकाया धनराशि होने के कारण कनेक्शन काटा गया था। कोल्ड संचालक से पहले भी कहा गया था वह थोड़ा बहुत बकाया जरूर जमा कराएं लेकिन उन्होंने कोई बिल जमा नहीं कराया। अब उनकी मांग के अनुसार सभी महीनों का बिल बनाकर और अन्य बिंदुओं पर जांच कर दोबारा बिल भेजा जाएगा। फिलहाल किसानों की मांग पर कनेक्शन जोड़ दिया गया है। - राजीव आर्य, एक्सईएन, खुर्जा।