{"_id":"6661ed13100216b7ab018cf4","slug":"empty-plot-converted-into-dumping-ground-passersby-worried-bulandshahr-news-c-137-1-krj1001-103930-2024-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: खाली प्लॉट को बनाया डंपिंग ग्राउंड, राहगीर परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: खाली प्लॉट को बनाया डंपिंग ग्राउंड, राहगीर परेशान
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
जहांगीरपुर। क्षेत्र में खाली प्लॉट और ग्राम पंचायत की खाली पड़ी जमीन डंपिंग ग्राउंड बन गए हैं। ऐसे में राहगीरों को बदबू और गंदगी का सामना करना पड़ रहा है। हवा चलने पर यही गंदगी खेतों व सड़कों पर आ जाती है। जिसे लेकर कई बार लोगों ने शिकायत की, मगर कोई सुनवाई नहीं हो सकी।
जहांगीरपुर क्षेत्र में रोजाना लगभग 4 टन कूड़ा एकत्रित होता है, जिसको फेंकने के लिए कोई निश्चित स्थान नहीं है। नगर पंचायत कर्मचारी किसी भी खाली पड़े प्लॉट पर कूड़े को डंप कर देते हैं। जो आवासीय क्षेत्रों के बीचों-बीच है। ऐसे में बदबू के साथ-साथ अब गर्मियों में मच्छरों की समस्या भी बन रही है। बस अड्डे के किनारे भी काफी गंदगी जमा हो गई है। वहीं, चिंगरावली रोड पर सड़क किनारे ग्राम पंचायत की खाली पड़ी जमीन पर कूड़ा डंप किया जा रहा है।
स्थानीय निवासी मनोज कुमार ने बताया कि नगर पंचायत की ओर से डंप करने के लिए कोई निश्चित स्थान तैयार नहीं किया जा रहा है। ऐसे में डोर टू डोर कूड़ा उठाने की सुविधा का भी कोई फायदा नहीं है, जब कूड़ा गली या कॉलोनी में ही डंप किया जाएगा। प्रवीन कुमार अग्रवाल ने बताया नगर पंचायत को कूड़ा निस्तारण प्लांट लगाना चाहिए, तब ही समस्या दूर होगी। वहीं, नगर पंचायत अध्यक्ष गजेंद्र मीणा ने बताया कि कूड़ा खाली प्लॉट पर डंप नहीं हो रहा है। कुछ आस-पास के लोग वहां कूड़ा जमा कर देते हैं। आवासीय क्षेत्रों से कूड़ा हटवाया जा रहा है।