फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Due to fault in high tension line, 32 villages had power cut for 18 hours

Bulandshahar News: हाइटेंशन लाइन में फाल्ट से 32 गांवों में 18 घंटे गुल रही बिजली

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 16 Jul 2025 10:03 PM IST
विज्ञापन
Due to fault in high tension line, 32 villages had power cut for 18 hours
औरंगाबाद। हाइटेंशन लाइन में फाल्ट के कारण जाड़ौल बिजलीघर से जुड़े 32 गांवों में 18 घंटे बिजली आपूर्ति प्रभावित रही। बुधवार को बिजली कर्मचारियों ने फाल्ट ढूंढकर मरम्मत कर सुबह आपूर्ति सुचारू किया। बिजली आपूर्ति चालू होने पर लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

हाइटेंशन लाइन में मंगलवार शाम करीब चार बजे फाल्ट होने से बिजलीघर से जुड़े 32 गांवों की बिजली आपूर्ति 18 घंटे तक पूरी तरह से ठप रही। किसान नेता इरफान अली, प्रमोद शर्मा, चौधरी हरेंद्र सिंह का कहना है कि जहांगीराबाद से आने वाली हाइटेंशन लाइन जर्जर हो चुकी है। पुराने तारों को बदलवाने के लिए कई बार किसान बिजलीघर पर प्रदर्शन कर ज्ञापन दे चुके हैं।
विज्ञापन

अधिकारियों ने अब तक इसकी सुध नहीं ली है। बिजलीघर के टीजीटू प्रमोद कुमार ने बताया कि बुधवार सुबह कुछ बिजली कर्मचारियों को जाड़ौल बिजलीघर से लेकर जहांगीराबाद बड़े बिजलीघर तक लाइन की पेट्रोलिंग के लिए लगाया गया। फाल्ट को ठीक कर बिजली आपूर्ति को सुचारू करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed