{"_id":"5755ae4d4f1c1b181d9c5552","slug":"dso-surrounded-by-consumers","type":"story","status":"publish","title_hn":"उपभोक्ताओं ने डीएसओ को घेरा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उपभोक्ताओं ने डीएसओ को घेरा
अमर उजाला ब्यूरो, बुलंदशहर
Updated Mon, 06 Jun 2016 10:39 PM IST
विज्ञापन
सोमवार को डीएसओ का घेराव करते गिरधारीनगर के लोग।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आपूर्ति विभाग द्वारा मोहल्ला गिरधारीनगर में राशन की दुकान निलंबित करने पर उपभोक्ता डीलर के पक्ष में आ गए। सोमवार को उपभोक्ताओं ने शिवसेना के बैनर तले डीएसओ का घेराव कर प्रदर्शन किया। वहीं, डीएसओ का कहना है कि राशन वितरण में गड़बड़ी पाए जाने पर दुकान को निलंबित किया गया है।
विज्ञापन
गिराधरी नगर के उपभोक्ता सोमवार को पहले शिवसेना के कार्यालय पर एकत्रित हुए और यहां से वह आपूर्ति कार्यालय पहुंचे। इस दौरान लोगों ने नारेबाजी करते हुए डीएसओ का घेराव कर जमकर प्रदर्शन किया। शिवसेना के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य महंत रामचंद्र गिरी और दीपक अग्रवाल ने कहा कि जनता राशन कार्ड ना बनने से परेशान है।
विज्ञापन
दूसरी ओर विभाग डीलरों की दुकान निलंबित कर रही है। मौहल्ले की दुकान निलंबित कर विभाग ने उपभोक्ताओं की परेशानी बढ़ा दी है। उपभोक्ताओं को डीलर से कोई शिकायत नहीं है। इसलिए दुकान को बहाल किया जाए। जब डीएसओ ने प्रदर्शनकारियों को पूरी स्थिति से अवगत करवाया और डीलर के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाने की बात कही तो सभी वापस लौट गए।
विज्ञापन
उधर, डीएसओ केबी सिंह का कहना है कि दुकान पर चेकिंग के दौरान राशन वितरण में गड़बड़ी पाई गई थी, जिसके चलते दुकान को निलंबित किया गया है। प्रदर्शनकारियों में सादेश गिरी, दीपक गर्ग, राजकुमार गिरी, करनपाल सिंह, सुमन लोधी, पूरन सिंह, निम्मी सिंह, सोमवीर सिंह, प्रमोद कुमार शामिल रहे।