फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Don't worry if there is a mistake in self-counting, the enumerator will make corrections.

Bulandshahar News: स्वगणना में गलती होने पर ना हो परेशान, प्रगणक करेंगे संशोधन

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 13 May 2026 10:35 PM IST
विज्ञापन
Don't worry if there is a mistake in self-counting, the enumerator will make corrections.
बुलंदशहर। स्वगणना फॉर्म भरने में गलती हो जाए, तो घबराने की जरूरत नहीं है। घर बैठे गलती सुधारने का मौका मिलेगा। सिर्फ आपके पास स्वगणना आईडी नंबर होना चाहिए। जिसके माध्यम से प्रगणक आपके फॉर्म में संशोधन कर सकेंगे।
विज्ञापन

अब तक जनपद में करीब 20 हजार लोग स्वगणना कर चुके हैं। स्वगणना के लिए 21 मई तक ऑनलाइन पोर्टल खुला रहेगा। जिला जनगणना अधिकारी एवं एडीएम वित्त एवं राजस्व अभिषेक कुमार सिंह ने बताया कि स्वगणना फॉर्म सिर्फ घर के मुखिया के नाम से भरा जाएगा। फॉर्म में घर की फर्श, छत, दीवार से लेकर मोटर-कार और इंटरनेट साधन का ब्योरा सहित कुल 33 सवालों के जवाब देने होंगे।
विज्ञापन

बताया कि यदि परिवार का कोई अन्य सदस्य स्वगणना फॉर्म भरता है, तो वह मुखिया के नाम से भर सकता है। स्वगणना के लिए मोबाइल नंबर अनिवार्य है। नंबर पर आए ओटीपी से ही 33 सवालों का फॉर्म खुलता है। बताया कि यदि स्वगणना का फॉर्म भरने के दौरान कोई गलती हो जाए तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। प्रगणक जब आपके पास पहुंचेंगे तो आपको उन्हें अपनी जनगणना आईडी देनी होगी। प्रगणक त्रुटि में सुधार करेंगे। जिसके बाद आपका स्वगणना फार्म स्वीकार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article