फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   dont let cahubeesa area out ot gulavathi tehsil area

गुलावठी तहसील क्षेत्र से अलग रखे चौबीसा क्षेत्र के गांव

Sat, 09 Apr 2016 12:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुलावठी
ब्यूरो/अमर उजाला, गुलावठी Updated Sat, 09 Apr 2016 12:13 AM IST
विज्ञापन
dont let cahubeesa area out ot gulavathi tehsil area
पंचायत - फोटो : अमर उजाला
ग्राम मोहाना में शुक्रवार को चौबीसा-छत्तीसा संघर्ष समिति के तत्वाधान में क्षेत्र के प्रमुख लोगों की पंचायत की गई। पंचायत में करीब 300 लोगों ने भाग लिया।
विज्ञापन


पंचायत में सरकार से मांग की गई कि प्रस्तावित गुलावठी तहसील में चौबीसा क्षेत्र के किसी गांव में शामिल न किया जाए । चौबीसा क्षेत्र के गांवों की स्थिति यथावत रखी जाए। पंचायत में फैसला किया गया कि इस बारे में क्षेत्र के लोग 11 अप्रैल को बुलंदशहर में जिलाधिकारी को मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपेंगे।
विज्ञापन


संगठन के अध्यक्ष ओमवीर सिंह यादव सनौटा ने कहा कि चौबीसा क्षेत्र का कोई गांव बुलंदशहर तहसील अथवा सिकंदराबाद तहसील से न हटाया जाए। यदि हमारी मांग नहीं मानी गई तो गांव-गांव में पंचायत कर लोगों को एकजुट किया जाएगा तथा आगे की रणनीति तय की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पंचायत की अध्यक्षता जंगबहादुर सिंह ने की तथा संचालन मा.योगेंद्र यादव गाजीपुर ने किया। पंचायत में राजवीर सिंह, जयपाल, विक्रम यादव, राजेश यादव, सुनील कुमार, रविंद्र कुमार, अनुज कुमार, जितेंद्र सिंह, मनवीर सिंह, महीपाल सिंह आदि ने अपने विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed