{"_id":"5707fbde4f1c1bee71c81113","slug":"dont-let-cahubeesa-area-out-ot-gulavathi-tehsil-area","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुलावठी तहसील क्षेत्र से अलग रखे चौबीसा क्षेत्र के गांव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुलावठी तहसील क्षेत्र से अलग रखे चौबीसा क्षेत्र के गांव
ब्यूरो/अमर उजाला, गुलावठी
Updated Sat, 09 Apr 2016 12:13 AM IST
विज्ञापन
पंचायत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्राम मोहाना में शुक्रवार को चौबीसा-छत्तीसा संघर्ष समिति के तत्वाधान में क्षेत्र के प्रमुख लोगों की पंचायत की गई। पंचायत में करीब 300 लोगों ने भाग लिया।
पंचायत में सरकार से मांग की गई कि प्रस्तावित गुलावठी तहसील में चौबीसा क्षेत्र के किसी गांव में शामिल न किया जाए । चौबीसा क्षेत्र के गांवों की स्थिति यथावत रखी जाए। पंचायत में फैसला किया गया कि इस बारे में क्षेत्र के लोग 11 अप्रैल को बुलंदशहर में जिलाधिकारी को मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपेंगे।
संगठन के अध्यक्ष ओमवीर सिंह यादव सनौटा ने कहा कि चौबीसा क्षेत्र का कोई गांव बुलंदशहर तहसील अथवा सिकंदराबाद तहसील से न हटाया जाए। यदि हमारी मांग नहीं मानी गई तो गांव-गांव में पंचायत कर लोगों को एकजुट किया जाएगा तथा आगे की रणनीति तय की जाएगी।
विज्ञापन
पंचायत की अध्यक्षता जंगबहादुर सिंह ने की तथा संचालन मा.योगेंद्र यादव गाजीपुर ने किया। पंचायत में राजवीर सिंह, जयपाल, विक्रम यादव, राजेश यादव, सुनील कुमार, रविंद्र कुमार, अनुज कुमार, जितेंद्र सिंह, मनवीर सिंह, महीपाल सिंह आदि ने अपने विचार रखे।