फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Diksha, Yuvraj won the five thousand meter running competition

Bulandshahar News: दीक्षा, युवराज ने जीती पांच हजार मीटर दौड़ प्रतियोगिता

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 08 Feb 2025 11:00 PM IST
विज्ञापन
Diksha, Yuvraj won the five thousand meter running competition
सिकंदराबाद प्रतियोगिता के दौरान भाला फेंकता ​खिलाड़ी संवाद
दिल्ली रोड स्थित आरवी हायर एजुकेशनल एंड टेक्निकल इंस्टीट्यूट में आयोजित की जा रही छह दिवसीय अंतर विद्यालय खेलकूद प्रतियोगिता का शनिवार को रंगारंग कार्यक्रमों के साथ समापन हो गया। अंतिम दिन भाला फेंक, डिस्क थ्रो, दौड़ आदि प्रतियोगिताएं आयोजित कराई गईं।
विज्ञापन


प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर रहे भगत सिंह हाउस, शिवाजी हाउस, महाराणा प्रताप हाउस के छात्र-छात्राओं के रंगारंग कार्यक्रमों के साथ प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। छात्र-छात्राओं ने नृत्य,गायन, भाषण प्रतियोगिता आदि कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
विज्ञापन


प्रबंध समिति ने बताया कि जैवलिन थ्रो बालक वर्ग में बिजेंद्र प्रथम, विनीत द्वितीय व शिवम राणा तृतीय स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में दीक्षा प्रथम, आशी द्वितीय व अंजलि तृतीय स्थान पर रहीं। डिस्क थ्रो बालक वर्ग में बिजेंद्र प्रथम, विनीत द्वितीय व विशाल राणा तृतीय स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में दीक्षा प्रथम, सोनाली द्वितीय, ईशा, शिल्पा संयुक्त रूप से तृतीय स्थान पर रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

400 मी. रिले दौड़ में भगत सिंह हाउस के विपिन, रोहन, हर्ष, युवराज ने बाजी मारी। बालिका वर्ग में अशोका हाउस की हिमांशी, साक्षी, दीक्षा, शिल्पा ने बाजी मारी। 5000 दौड़ बालिका वर्ग में दीक्षा प्रथम, साक्षी द्वितीय, शिवानी तृतीय स्थान पर रहीं। बालक वर्ग में युवराज प्रथम, रोहन द्वितीय, विपिन प्रजापति तृतीय स्थान पर रहे।

इसी तरह ऊंची कूद बालक वर्ग में अश्वनी प्रथम, शिवम राणा द्वितीय व विशाल राणा तृतीय स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में दीक्षा प्रथम, आशी द्वितीय और अंजलि तृतीय स्थान पर रहीं। समापन समारोह में कॉलेज संरक्षक पीतांबर शर्मा, ब्लॉक प्रमुख विजेंद्र भाटी, चेयरमैन वेदराम शर्मा, महासचिव श्रीपाल भाटी, सचिव पुनीत शर्मा, सह सचिव अंकित भाटी, प्राचार्य डॉ. संजय कुमार, डॉ. हरेंद्र सिंह समेत सभी शिक्षक, शिक्षिकाएं छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed