फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Defaulters will get facility to deposit penalty free bills

Bulandshahar News: बकायेदारों को मिलेगी जुर्माना मुक्त बिल जमा करने की सुविधा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 07 Mar 2024 10:20 PM IST
विज्ञापन
Defaulters will get facility to deposit penalty free bills
बुलंदशहर। ट्यूबवेल के बिल जमा न कर पाने वाले 16 हजार से अधिक उपभोक्ताओं से बिल जमा करने के दौरान जुर्माना नहीं वसूला जाएगा। उपभोक्ताओं को अब आसान किश्तों में भी बकाया बिल जमा करने की सुविधा मिलेगी। बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किसानों को वर्चुअली संबोधित करते हुए यह आश्वसन दिया।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के वर्चुअली संबोधन के लिए जिला पंचायत सभागार में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सिकंदराबाद विधायक लक्ष्मीराज सिंह रहे। इस दौरान मुख्यमंत्री ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि एक अप्रैल 2023 से किसी भी ट्यूबवेल उपभोक्ता किसान को बिजली का बिल जमा नहीं करना होगा। इससे जिले में 63161 उपभोक्ताओं को सीधे तौर पर लाभ मिलेगा। साथ ही कहा कि जिन ट्यूबवेल उपभोक्ताओं पर एक अप्रैल 2023 से पहले का बिल बकाया है, उन्हें भी ब्याज मुक्त और आसान किश्तों में बिल जमा करने की सुविधा दी जाएगी। बताते चलें कि जिले में करीब 16 हजार उपभोक्ता ऐसे हैं, जिन पर एक अप्रैल 2023 से पहले का बिजली बिल बकाया है। मुख्यमंत्री ने किसानों को आश्वस्त किया कि सरकार किसानों के हित में कार्य कर रही है और आगे भी उनके लिए कदम उठाती रहेगी। कार्यक्रम में चीफ इंजीनियर एके जायसवाल, एसई सुनील कुमार, एसई संजीव कुमार निर्मल, एक्सईएन अभिषेक कुमार, एक्सईएन प्रवीन कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन




जमा बिल लौटाने की मांग

भाकियू टिकैत गुट के जिलाध्यक्ष अरब सिंह के नेतृत्व में किसानों ने चीफ इंजीनियर को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान मांग की कि जिन किसानों ने सरकार के आश्वासन के बाद भी ट्यूबवेल का बिल जमा किया है, उन्हें धनराशि वापस की जाए। साथ ही किसानों के ट्यूबवेलों पर किसी भी स्थिति में मीटर न लगाए जाएं। कहा कि यदि मीटर लगाने की कार्रवाई ऊर्जा निगम की ओर से की गई तो इसके खिलाफ भाकियू कार्यकर्ता आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed