{"_id":"66648ea0789f2a6608095773","slug":"decrease-in-the-number-of-people-making-amendments-in-aadhaar-card-bulandshahr-news-c-133-1-bul1004-116957-2024-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: आधार कार्ड में संशोधन कराने वालों की घटी संख्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: आधार कार्ड में संशोधन कराने वालों की घटी संख्या
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बुलंदशहर। पहले आधार कार्ड अपडेट कराने के लिए जहां प्रधान डाकघर पर भीड़ लगी रहती थी। वहीं, इन दिनों प्रतिदिन औसतन 30 से 40 आवेदक पहुंच रहे हैं। जो आधार कार्ड में पता, पिता-माता का नाम व जन्मतिथि आदि का संशोधन करवाने आ रहे हैं।
नये नियमानुसार यदि आपका आधार कार्ड 10 साल पहले बना है और बीच में आपने उसे अपडेट नहीं कराया है तो अब उसे अपडेट कराना होगा। भारत सरकार ने 10 साल में एक बार आधार कार्ड को अपडेट कराना अनिवार्य कर दिया है। इसके तहत पता, मोबाइल नंबर आदि अपडेट किया जा सकेगा। नगर के प्रधान डाकघर पर पूर्व में आधार अपडेट काउंटर पर लोगों की लंबी भीड़ लगी रहती थी। लेकिन गर्मी के चलते इन दिनों लोगों की संख्या कम हो गई है। आधार कार्ड ऑपरेटर धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि जानकारी के अभाव में लोग जरूरी दस्तावेज नहीं ला रहे हैं। कुछ ला रहे हैं तो वह ऑरिजनल लेकर नहीं आते। इसकी वजह से भी आवेदक कम आ रहे हैं। बताया कि आधार कार्ड में जन्मतिथि गलत लिख गई है तो उसे यूआईडीएआई के नियमानुसार केवल एक बार ही संशोधन करा सकते हैं। इसके लिए जन्म प्रमाणपत्र, पासपोर्ट, अंकपत्र, कार्यदायी संस्था की ओर से दिया गया फोटो युक्त पहचान पत्र में से कोई एक दस्तावेज ऑरिजनल लेकर आना जरूरी है। नाम बदलने व पता या पिता के नाम में संशोधन कराने के लिए भी जरूरी प्रपत्र ऑरिजनल लेकर आए।
डाक अधीक्षक त्रिभुवन प्रताप सिंह ने बताया कि प्रधान डाकघर पर आधार कार्ड अपडेट काउंटर पर प्रतिदिन आधार कार्ड अपडेट का कार्य किया जा रहा है। इन दिनों 30 से 40 आवेदक प्रतिदिन आधार कार्ड में अपडेट का कार्य करवा रहे हैं।