{"_id":"65145f6a79ace8e94002b836","slug":"das-lakshan-mahaaparv-bulandshahr-news-c-133-1-bul1002-4836-2023-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनावश्यक चीजों का त्याग करना ही आकिंचन धर्म : मनोज जैन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनावश्यक चीजों का त्याग करना ही आकिंचन धर्म : मनोज जैन
विज्ञापन
नगर के जैन मंदिर में .दश लक्षण महापर्व पूजा-अर्चना करते जैन समाज के लोग। संवाद
बुलंदशहर। श्री दिगंबर जैन मंदिर में समाज की ओर से दस लक्षण महापर्व मनाया जा रहा है। बुधवार को इसके तहत उत्तम आकिंचन दिवस मनाया गया। साथ ही मनुष्य जीवन की सार्थकता के लिए इसका महत्व बताया। मनोज जैन ने कहा कि अनावश्यक चीजों का त्याग करना ही आकिंचन धर्म है।
जैन मंदिर में चल रहे दस लक्षण महापर्व में जैन समाज के महिला-पुरुष और बच्चे शामिल हुए। विधि-विधान के साथ उन्होंने पूजन किया गया। भगवान का अभिषेक व शांति धारा की गई। साथ ही दस लक्षण महाविधान को किया। दोपहर के समय प्रवचन दिए। मनोज जैन ने बताया कि मंगलवार को दस लक्षण महापर्व के तहत उत्तम आकिंचन दिवस मनाया गया। साथ ही उसका महत्व बताया। बताया कि हम भौतिक चीजों में सुख ढूंढते हैं लेकिन ये हमारे दुःख का कारण बनते हैं।
अनावश्यक वस्तुओं का परित्याग कर आवश्यक चीजों के साथ जीवन के व्यतीत करना आकिंचन धर्म है। शाम के समय सांस्कृतिक कार्यक्रमों में बच्चों ने धार्मिक गीत आदि की प्रस्तुति दी। इस दौरान आरती के अलावा पूजन भी हुआ। इस मौके पर अरुण जैन, प्रमोद जैन, पीयूष जैन, संजय जैन, विशाल जैन, सतीश जैन, अर्पित जैन, सुलोचना जैन, स्वीटी, उषा, अनीता, सीमा, ममता, दिनेश जैन आदि मौजूद रहे।