फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Custom inspector killed in road accident in Mumbai

Bulandshahar News: मुंबई में सड़क हादसे में कस्टम इंस्पेक्टर की मौत

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 22 Aug 2023 09:56 PM IST
विज्ञापन
Custom inspector killed in road accident in Mumbai
मनदीप चौधरी का फाइल फोटो। - सोत, परिजन।
औरंगाबाद। थाना क्षेत्र के गांव गंगहारी निवासी कस्टम इंस्पेक्टर की सड़क हादसे में मुंबई में दर्दनाक मौत हो गई। गमगीन माहौल में मृतक का अंतिम संस्कार कर दिया गया। मुखाग्नि छोटे भाई ऋतिक उर्फ टिल्लू ने दी।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के गांव गंगहारी निवासी सूरज चौधरी के दो पुत्र और एक पुत्री है। सबसे बड़ा पुत्र मनदीप चौधरी (25) मुंबई में कस्टम विभाग में इंस्पेक्टर के पद पर एयरपोर्ट पर तैनात थे। परिजनों के अनुसार दो दिन पहले वह रात के समय ड्यूटी करके बुलट द्वारा घर जा रहे थे। रास्ते में अज्ञात वाहन ने बुलट को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही मनदीप चौधरी की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। देर शाम कार्गो विमान से उनका शव दिल्ली लाया गया। वहां कस्टम के अधिकारियों ने शव को परिजनों के हवाले कर दिया। सैकड़ों ग्रामीण परिजनों को सांत्वना देने के लिए उनके घर पर पहुंचे और परिजनों को ढांढस बंधाया। रात में ही मृतक का अंतिम संस्कार कर दिया गया। ग्रामीण अजय चौधरी ने बताया की मनदीप सात माह पहले ही कस्टम विभाग में इंस्पेक्टर के पद पर तैनात हुए थे। उनकी मौत से परिजनों को गहरा दुख पहुंचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed