{"_id":"584d99394f1c1b763a2c3a0e","slug":"two-more-arrested-in-robbery-police-rifle-team","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस टीम से राइफल लूट में दो और गिरफ्तार ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस टीम से राइफल लूट में दो और गिरफ्तार
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Sun, 11 Dec 2016 11:51 PM IST
विज्ञापन
jail break
क्षेत्र के गांव अजीजाबाद में करीब डेढ़ माह पहले पुलिस टीम से मारपीट और कांस्टेबल से रायफल छीनने की घटना के दो और आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मुख्य आरोपी समेत अब तक 5 आरोपियों को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है। मामले में 25 नामजद और 40 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई थी।
विज्ञापन
गौरतलब हो कि 27 अक्टूबर को झगड़े की झूठी शिकायत पर पहुंचे एसआई रविन्द्र सिंह, कांस्टेबल विमलेस और जीप चालक रामतीर्थ से ग्रामीणों ने मारपीट कर कांस्टेबल से रायफल और मैगजीन छीन ली थी।
विज्ञापन
पुलिस के दबाव के बाद ग्राम प्रधान ने घटना के दूसरे दिन आरोपियों से संपर्क रायफल बरामद करवा दिया था। मुख्य आरोपी किशनपाल, ओमपाल, लाला तीन आरोपियों को पुलिस पहले की गिरफ्तार कर चुकी है। रविवार को पुलिस ने संजय और विष्णू को भी गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन