फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Power Corporation of 84 million fraud

पावर कारपोरेशन में 84 लाख का घपला

Sun, 16 Oct 2016 10:01 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Sun, 16 Oct 2016 10:01 PM IST
विज्ञापन
Power Corporation of 84 million fraud
rupee

विज्ञापन

पावर कारपोरेशन में एक और फर्जीवाड़ा सामने आया है। डिबाई नगर के कैश काउंटर से करीब 84 लाख रुपये लेकर कैशियर गायब हो गया है। अफसर पहले तो  मामला दबाते रहे, लेकिन उच्चाधिकारियों के संज्ञान में पहुंचते ही हड़कंप मच गया। आनन-फानन में कैशियर को निलंबित कर जांच के आदेश दिए गए हैं।

एसडीओ पर भी कार्रवाई की तलवार लटक गई है। मामले में अभी तक रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है। डिबाई खंड के टाउन कैश काउंटर पर तैनात कैशियर विजय प्रताप सिंह ने जमा हुए बिलों का करीब 30 लाख रुपये जमा नहंीं किया। इसके बाद करीब 54 लाख रुपये की हेराफेरी और की गई।
विज्ञापन


कैशियर ने करीब 84 लाख रुपये विभाग में जमा ही नहीं कराए गए हैं। कैशियर विभाग का पैसा लेकर गायब है। एसडीओ से लेकर एक्सईएन तक पहले तो कैशियर की करतूत को दबाते रहे, लेकिन मामला उच्चाधिकारियों के संज्ञान में आते ही कार्रवाई कर दी गई। अभी तक मामले में एफआईआर दर्ज नहीं कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामला संज्ञान में आते ही अधीक्षण अभियंता ने तत्काल कैशियर को निलंबित कर दिया है। इसके अलावा पूरे मामले की जांच के निर्देश दिए गए हैं। गौरतलब है कि इससे पहले भी इस प्रकार के मामले सामने आते रहे हैं। बुलंदशहर में भी एक कैशियर करीब 20 लाख रुपये लेकर गायब हो गया था। बाद में उसे निलंबित कर एफआईआर दर्ज कराई गई थी।

अब करीब 84 लाख रुपये लेकर कैशियर के गायब होने ेक मामले में एसडीओ की मॉनीटरिंग पर सबसे अधिक सवाल उठ रहे हैं। जानकार इसमें विभागीय मिलीभगत की आशंका भी जता रहे हैं। अधीक्षण अभियंता ने कैशियर को निलंबित करते हुए पूरे मामले में जांच बैठा दी है। चीफ और एमडी को रिपोर्ट भेज दी गई है। माना जा रहा है कि पूरे मामले में लापरवाही पर एसडीओ के खिलाफ कार्रवाई की जा सकती है।


जांच शुरू
मामला संज्ञान में आते ही तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। शुरूआती जांच में 84 लाख रुपये की हेराफेरी का मामला सामने आया है। जांच की जा रही है। जो दोषी होगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। एके सिंह, एसई

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed