फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Merchant threatens for suicide due to humiliation by money lenders .

सूदखोरों से तंग व्यापारी ने दी आत्महत्या की चेतावनी

Wed, 09 Dec 2015 11:18 PM IST
अमर उजाला, खुर्जा
अमर उजाला, खुर्जा Updated Wed, 09 Dec 2015 11:18 PM IST
विज्ञापन
Merchant threatens for suicide due to humiliation by money lenders .
सूदखोरों से तंग आकर एक व्यापारी ने बुधवार को परिवार समेत आत्महत्या की चेतावनी दी है। आरोप है कि घाटे के दौरान लिए हुए कर्ज का भुगतान करने के बावजूद सूदखोर मूल धन की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन


इसके लिए कई बार पीड़ित से मारपीट भी की जा चुकी है। सूदखोरों ने पीड़ित की बाइक भी छीन ली है। व्यापारी ने अपने व परिवार के साथ किसी भी अप्रत्याशित घटना की आशंका जताते हुए कोतवाली में तहरीर देकर सुरक्षा की गुहार लगाई है।
विज्ञापन


मालपुरा निवासी संजय वर्मा की मंडीदान गंज में बर्तनों की दुकान है। संजय ने बताया कि व्यवसाय में घाटा होने के कारण उन्होंने शहर के कुछ लोगों से कर्जा लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि ब्याज समेत कर्ज चुकाने के बाद भी आरोपी उनकी दुकान पर आकर मारपीट और बेइज्जती करते हैं। संजय ने बताया कि प्रताड़ना से परेशान होकर उन्होंने अपनी दुकान और मकान बेच दिया।


इसके बावजूद सात दिसंबर को कई लोग उनके घर में घुस आए और जान से मारने की धमकी देने लगे। आरोपियों ने संजय की बाइक भी छीन ली।

संजय ने बताया कि उसकी दो बेटियां शादी के योग्य है, बेटा सीए की पढ़ाई कर रहा है। ऐसे में वह और अधिक धन नहीं दे सकता।

पीड़ित ने डीएम, एसएसपी, आईजी और कोतवाली पुलिस को तहरीर भेज कर कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित ने बताया कि अगर कार्रवाई नहीं हुई तो वह परिवार के साथ आत्महत्या को मजबूर हो जाएगा।

मामला अभी संज्ञान में नहीं है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। - आरके शर्मा, नगर कोतवाल
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed