{"_id":"5787d78b4f1c1b217913da46","slug":"inspector-of-monkey-attacks-wounded","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंदरों के हमले से दरोगा घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बंदरों के हमले से दरोगा घायल
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Thu, 14 Jul 2016 11:48 PM IST
विज्ञापन
बंदर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चोला। चौकी पर तैनात एक दरोगा ओमकार त्यागी पर बंदरों के झुंड ने हमला कर दिया। जिसमें दरोगा बुरी तरह घायल हो गया। निजी अस्पताल में उपचार के बाद डॉक्टरों ने छुट्टी दे दी। दरोगा पर पिछले तीन माह में बंदरों का दूसरा हमला है।
विज्ञापन
चोला क्षेत्र के लोग बंदरों के आंतक से परेशान हैं। बृहस्पतिवार सुबह करीब 10 बजे दरोगा चौकी के पास बनी मैस पर खाना खाने के लिए जा रहे थे। उनके हाथ में केले थे। केले देखकर बंदरों के झुंड ने उन पर हमला कर दिया। बंदरों ने दरोगा को घायल कर दिया और केले छीन कर ले गए। चौकी पर तैनात अन्य पुलिसकर्मी उन्हें निजी अस्पताल ले गए।
विज्ञापन