फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   differences in the statements of throwing acid case

बयानों में अंतर से उलझा तेजाब फेंकने का मामला

Thu, 29 Sep 2016 11:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बुलंदशहर
अमर उजाला ब्यूरो/बुलंदशहर Updated Thu, 29 Sep 2016 11:18 PM IST
विज्ञापन
differences in the statements of throwing acid case
एसिड अटैक - फोटो : ब्यूरो

रेप पीड़िता पर तेजाब डालने के मामले की जांच में रेप पीड़िता, वादी और गवाहों के बयानों में विरोधाभास सामने आया है। पुलिस ने बृहस्पतिवार दोपहर पीड़िता का इलाज कर रहे डॉक्टर के बयान दर्ज किए। जल्द ही पुलिस पीड़िता के बयान दर्ज कर कोर्ट में बयान दर्ज कराएगी।

विज्ञापन


  25 सितंबर की रात रेप पीड़िता पर तेजाब डालने के मामले की जांच कर रही पुलिस पीड़िता, वादी और गवाहों के बयानों में विरोधाभास से उलझन में पड़ गई है। बुधवार को पुलिस ने महिला के पति (वादी) को मौका-ए-वारदात पर ले जाकर वारदात का डेमो कराया। पुलिस ने पीड़ित द्वारा बताई कहानी के मुताबिक वादी को उसी पेड़ से रस्सी द्वारा बांधा।
विज्ञापन


जिसमें रस्सी छोटी पड़ गई। पुलिस ने जब गवाहों से पूछताछ की तो उनहोंने बताया कि वादी के पैर पेड़ से बंधे हुए थे। पुलिस के मुताबिक वादी ने पहले तीन जगह रस्सी से खुद को बंधा बताया था। जबकि अब वह दो जगह से खुद को बंधा बता रहा है। पुलिस के मुताबिक, वादी ने मौका-ए-वारदात पर नहीं बताया कि किसने तेजाब डाला और किसने नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह बात वादी ने जिला अस्पताल पहुंचकर किसी परिचित से बात करने के बाद बताई। चौकी प्रभारी उदयवीर सिंह मलिक ने बताया कि घटना के वक्त नामजद आरोपियों की मोबाइल लोकेशन नोएडा की आ रही है। आरोपी नोएडा सेक्टर-39 थाने में लगे सीसीटीवी कैमरे में बैठे दिखाई दे रहे हैं

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed