फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   commotion in Electricity office

बिजली दफ्तर में चले लात-घूसे

Tue, 07 Mar 2017 11:07 PM IST
अमर उजाला/बुलंदशहर
अमर उजाला/बुलंदशहर Updated Tue, 07 Mar 2017 11:07 PM IST
विज्ञापन
commotion in Electricity office
मारपीट - फोटो : अमर उजाला

बिजली विभाग में बाबू और जेएमटी के बीच दफ्तर में खूब जूतम-पैजार हुई। आलम यह रहा कि दोनों ने विभाग के फर्नीचर को एक-दूसरे पर फेंकना शुरू कर दिया। जैसे-तैसे अन्य कर्मियों ने मामला शांत कराया। एसई ने एक्सईएन   को   जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन


सर्किल द्वितीय के टेस्ट डिवीजन में बाबू के पद पर तैनात प्रदीप कुमार और जेएमटी के पद पर तैनात सुशील शर्मा के बीच किसी बात को लेकर दफ्तर में ही मारपीट हो गई। दोनों तरफ से जमकर लात-घूसे चले। एक-दूसरे पर फर्नीचर फेंका। विभाग के अन्य कर्मियों ने जैसे-तैसे दोनों को अलग-अलग कर मामला शांत कराया।
विज्ञापन


जेएमटी ने बाबू पर एरियर निकालने की एवज में कमीशन मांगने का आरोप लगाया है। मामला संज्ञान में आते ही अधीक्षण अभियंता ने एक्सईएन टेस्ट पीके शर्मा को मामले की जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। इस संबंध में बाबू प्रदीप कुमार का कहना है कि  जेएमटी सुशील शर्मा ने मेरे साथ अभद्रता की।
विज्ञापन
विज्ञापन


विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देकर मारपीट की। वहीं जेएमटी सुशील शर्मा का कहना है कि मेरा छठा वेतन आयोग का एरियर निकालने की एवज में कमीशन मांगा जा रहा था। मैंने कमीशन देने का विरोध किया तो मेरा काम अटका दिया गया। बाबू द्वारा लगाए गए आरोप गलत हैं।


विभाग के अंदर मारपीट और फर्नीचर फेंकना गंभीर मामला है। पूरे मामले की जांच कराई जा रही है। जो भी दोषी होगा, उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।-राजेश सिंह, अधीक्षण अभियंता

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed