{"_id":"58a0a2af4f1c1b5f37d8420c","slug":"children-moved-into-contention-sticks-firing","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चों के विवाद में चले लाठी-डंडे, फायरिंग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बच्चों के विवाद में चले लाठी-डंडे, फायरिंग
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Sun, 12 Feb 2017 11:31 PM IST
विज्ञापन
kidnapping at gunpoint
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नगर कोतवाली क्षेत्र के फैसलाबाद में बच्चों के विवाद में दो पक्षों में लाठी-डंडे चले और फायरिंग भी हुई। मारपीट में दो पक्षों से तीन लोग घायल हो गए। फैसलाबाद निवासी नईम पुत्र अनीस ने पुलिस को बताया कि उसके साथ उसका भाई शमीम रहता है। पड़ोस में ही हिमायत पुत्र अल्लादिया रहता है। हिमायत के पुत्र सलमान सारिक पुत्र ताहिर पेंटर मारपीट कर रहा था।
बीच-बचाव करने पर सारिक ने भाई शहजाद, चचेरे भाई मोनिश, वल्लू, जुबेर पुत्र यूसुफ, ताहिर पुत्र अज्ञात, आरिफ व अन्य लोगों को बुला लिया। आरोपियों ने घर में घुसकर मारपीट और फायरिंग की।वहीं, यूसुफ पुत्र वाहिद खां ने बताया कि शहजाद पुत्र वाहिद व मोहम्मद आजिम पुत्र आरिफ को ट्यूशन के लिए छोड़ने जा रहा था।
विज्ञापन
तभी विजय पेट्रोल पंप के पीछे वाली गली में घात लगाए नईम, शमीम व छोटे और यामीन ने बाइक से उसे खींच लिया। आरोपियों ने बुरी तरह पीटा।
खेत में खेलने से मना करने पर मारपीट
क्षेत्र के गांव लोधई में खेत में क्रि केट खेलने से मना करने पर दबंगों ने एक राय होकर हाकी, सरिया व विकेट से मारपीट की। इससे एक दिव्यांग सहित चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। पतरामपुर निवासी सतीशचंद शर्मा ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि उसका भतीजा ललित दिव्यांग है। संदीप, सतेंद्र शर्मा तथा संजय शर्मा निवासी लोधई गांव स्थित अपने खेतों में काम कर रहे थे।
विज्ञापन
बराबर में खाली पड़े खेत में पतरामपुर निवासी अरविंद, अनुज, बंटी, सचिन, नीरज, सौरभ तथा अरुण एवं कुछ अन्य लोग क्रिकेट खेल रहे थे। इन लोगों को खेलने से मना किया तो ये नहीं माने ओर एक राय होकर सरिया हाकी व विकेट से मारपीट की। सरिया से सिर पर किए वार से सतेंद्र गंभीर रूप से घायल हुआ।