{"_id":"58c1a4444f1c1b0f3bdc496d","slug":"child-s-death-during-treatment-hospital-disorder","type":"story","status":"publish","title_hn":"इलाज के दौरान बच्चे की मौत, अस्पताल में हंगामा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
इलाज के दौरान बच्चे की मौत, अस्पताल में हंगामा
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Fri, 10 Mar 2017 12:22 AM IST
विज्ञापन
क्राइम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
उपचार के दौरान एक बच्चे की जिला अस्पताल में मौत हो गई। बच्चे की मौत से गुस्साए परिजनों ने जमकर हंगामा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को समझा-बुझाकर शांत किया। इसके बाद परिजन बच्चे के शव को लेकर वापस चले गए। परिजनाें ने उपचार में लापरवाही का आरोप लगाया है। समाचार लिखे जाने तक पीड़ित पक्ष की तरफ से तहरीर नहीं दी है।
खुर्जा के मोहल्ला खीरखानी निवासी सुभान (सात) पुत्र नाजिम को पिछले कई दिनों से बुखार आ रहा था। खुर्जा में निजी चिकित्सक से उपचार कराने पर कोई लाभ नहीं मिलने पर उसे खुर्जा के सरकारी अस्पताल ले जाया गया। यहां से बुधवार को उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, परिजनों ने सुभान को बुधवार शाम करीब साढ़े चार बजे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। तबीयत बिगड़ने पर परिजनों ने चिकित्सकों को सूचित किया। आरोप है कि दो घंटे तक कोई चिकित्सक देखने नहीं पहुंचा। इसके बाद पहुंचे एक चिकित्सक ने उसकी तबीयत खराब देख रेफर की सलाह दी।
विज्ञापन
परिजन रेफर स्लिप बनवा ही रहे थे कि सुभान ने दम तोड़ दिया। परिजनों ने चिकित्सक पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। करीब दो घंटे तक जिला अस्पताल में हंगामा होता रहा।
मामला संज्ञान में आते ही मैंने इसकी पूरी जानकारी ली। बच्चे को दौरे पड़ रहे थे। इसके कारण चिकित्सक ने बच्चे को हायर मेडिकल सेंटर ले जाने की सलाह दी। यदि किसी भी डॉक्टर या स्टाफ ने इलाज में लापरवाही बरती होगी तो इसकी जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी। -डॉ. दीपक ओहरी, सीएमओ