फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Female constable injured in accident dies; allegation that leave for treatment was denied.

Basti News: दुर्घटना में घायल महिला सिपाही की मौत, इलाज के लिए छुट्टी न मिलने का आरोप

Sun, 30 Aug 2026 01:23 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 30 Aug 2026 01:23 AM IST
विज्ञापन
Female constable injured in accident dies; allegation that leave for treatment was denied.
मृतक महिला सिपाही केशरी वर्मा की फाइल फोटो
बनकटी(बस्ती)। छह दिन पहले सड़क हादसे में घायल लालगंज थाने की महिला सिपाही केसरी वर्मा (30) की शनिवार तड़के अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। उनके पति और लालगंज थाने में तैनात सिपाही नागेंद्र वर्मा ने इलाज के लिए छुट्टी न मिलने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

केसरी वर्मा 2018 बैच की आरक्षी थीं और 18 दिसंबर 2025 से लालगंज थाने में तैनात थीं। वह मूलरूप से प्रतापगढ़ के अंतू थाना क्षेत्र के बसखोरी गांव की रहने वाली थीं। उनकी शादी अमेठी के संग्रामपुर थाना क्षेत्र के वनबीरपुर निवासी नागेंद्र वर्मा से हुई थी। नागेंद्र 2020 बैच के आरक्षी हैं और लालगंज थाने में ही तैनात हैं।
विज्ञापन

बताया गया कि कुछ दिन पहले केसरी छुट्टी लेकर मायके गई थीं। 22 अगस्त को छुट्टी पूरी होने के बाद वह बस्ती लौट रही थीं। उनका भाई उन्हें बाइक से स्टेशन छोड़ने जा रहा था। इसी दौरान सड़क पर अचानक कुत्ता आ जाने से बाइक अनियंत्रित हो गई और दोनों हादसे का शिकार हो गए। दुर्घटना में केसरी के सिर में चोट लगी थी। प्रतापगढ़ में उपचार के दौरान उनके सिर में चार टांके लगाए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपचार के बाद केसरी बस्ती लौट आईं और ड्यूटी ज्वाइन कर ली। हालांकि, सिर की चोट का इलाज अभी चल रहा था। आरोप है कि बृहस्पतिवार को उन्होंने इलाज के लिए छुट्टी मांगी थी, लेकिन छुट्टी नहीं मिली। शनिवार तड़के करीब चार बजे नागेंद्र ड्यूटी से कमरे पर लौटे तो केसरी की अचानक तबीयत बिगड़ गई।
हालत गंभीर होने पर नागेंद्र और साथी पुलिसकर्मी उन्हें लेकर ओपेक चिकित्सालय कैली के लिए रवाना हुए। अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।


-----------
बनकटी कस्बे में किराये के मकान में रहते थे सिपाही दंपती

नागेंद्र और केसरी बनकटी कस्बे में किराये के मकान में रहते थे। करीब दो वर्ष पहले दोनों की शादी हुई थी। केसरी की मौत की सूचना पर पोस्टमार्टम हाउस में परिजन और बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी पहुंच गए। पत्नी की मौत से नागेंद्र बदहवास नजर आए और फूट-फूटकर रोते रहे। उन्होंने एसपी कार्यालय के दो कर्मचारियों पर इलाज के लिए छुट्टी नहीं देने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है।
कोट्स...

महिला सिपाही की शनिवार तड़के अचानक तबीयत बिगड़ी थी। अस्पताल ले जाते समय उनकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत के वास्तविक कारण का पता चलेगा।
-अनिल सिंह, सीओ रुधौली
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed