{"_id":"6a9338debb6b7aa9e50398dc","slug":"team-arriving-to-facilitate-possession-subjected-to-rude-behavior-raebareli-news-c-101-1-rai1002-166291-2026-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: कब्जा दिलाने पहुंची टीम से अभद्रता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: कब्जा दिलाने पहुंची टीम से अभद्रता
Sun, 30 Aug 2026 01:24 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Sun, 30 Aug 2026 01:24 AM IST
विज्ञापन
जगतपुर क्षेत्र के थुलरई गांव में अवैध कब्जा को हटाती जेसीबी। जगतपुर क्षेत्र के थुलरई गांव में अ
रायबरेली। जगतपुर के थुलरई गांव में शनिवार को एक प्रशासनिक टीम को विरोध का सामना करना पड़ा। यह टीम पट्टेदार रामकली को उसकी भूमि पर कब्जा दिलाने पहुंची थी, जिस पर अवैध कब्जा था। दूसरे पक्ष की महिलाओं ने टीम से अभद्रता की और जेसीबी चालक पर हमला करने का प्रयास किया।
रामकली पत्नी चौबे ने जिलाधिकारी से शिकायत की थी कि उसकी पट्टे की भूमि पर अवैध कब्जा है। जिलाधिकारी के निर्देश पर उपजिलाधिकारी डलमऊ प्रीति सिंह ने कब्जा दिलाने के आदेश दिए। शनिवार को नायब तहसीलदार वीरेंद्र कुमार सिंह, कानूनगो रामप्रकाश तिवारी और लेखपाल राकेश साहू की टीम गांव पहुंची। टीम ने भूमि की पैमाइश की और जेसीबी से अवैध कब्जा हटाने की कार्रवाई शुरू की।
करीब 10-15 महिलाएं लाठी-डंडे लेकर आईं और कार्रवाई का विरोध करने लगीं। इसके बाद जेसीबी लेकर चला गया। महिलाओं ने प्रशासनिक टीम से भी अभद्रता की, जिससे मौके पर अफरातफरी मच गई। सूचना मिलने पर पुलिस बल मौके पर पहुंचा और काफी मशक्कत के बाद स्थिति को नियंत्रित किया।
विज्ञापन
नायब तहसीलदार वीरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि पट्टेदार को भूमि पर कब्जा दिला दिया गया है। थाना प्रभारी वागीश कुमार मिश्रा ने जानकारी दी कि नायब तहसीलदार की सूचना पर पुलिस बल भेजा गया था। अभद्रता करने वाली महिलाओं की पहचान की जा रही है। उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।